---विज्ञापन---

सिर पर 20 टांके, कंधा फ्रैक्चर… क्रिकेट कोच पर 3 खिलाड़ियों ने किया जानलेवा हमला, टीम में नहीं चुने जाने पर मचा बवाल

Cricket Coach Attacked: पुडुचेरी की अंडर 19 टीम के हेड कोच पर कुछ प्लेयर्स ने जानलेवा हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि तीन खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के स्क्वाड में नहीं चुने जाने को लेकर बेहद गुस्सा थे. इसी वजह से उन्होंने कोच पर जानलेवा हमला किया. इसी के चलते उन्हें 20 टांके आए और उनका कंधा फ्रैक्चर हो गया.

---विज्ञापन---

Cricket Coach Attacked: क्रिकेट जगत में जुड़ी ऐसी खबर आ रही है, जिसके बारे में जानकर सभी खेल प्रेमियों का सिर शर्म से झुक जाएगा. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी में काफी बवाल मचा हुआ है. अंडर 19 टीम के हेड कोच पर सोमवार को तीन लोकल क्रिकेटर्स ने हमला किया. इसी के चलते कोच के सिर पर 20 टांके आए और उनका कंधा फ्रैक्चर हो गया. पुलिस स्टेशन में इस मामले के बाद FIR दर्ज की गई है.

पुडुचेरी में क्रिकेट कोच पर हमला

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी के अंडर 19 हेड कोच एस वेंकटरमन पर तीन खिलाड़ियों ने गुस्से में अटैक कर दिया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ये खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के स्क्वाड में जगह नहीं मिलने से बेहद निराश थे. पूर्व CAP सचिव वेंकटरमन को इस हमले के चलते सिर में गंभीर चोट आई और उनका कंधा भी टूट गया.

---विज्ञापन---

ये मामला सोमवार को सुबह 11 बजे का बताया जा रहा है, जब CAP कॉम्प्लेक्स में तीन प्लेयर्स ने कोच पर अटैक कर दिया. सेदारपेट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. सब-इंस्पेक्टर आर राजेश ने कन्फर्म किया कि कोच के सिर पर बुरी तरह चोट आई लेकिन उनकी हालत पहले के मुकाबले ठीक है.

ये भी पढ़ें:- खत्म हुई शुभमन गिल की बादशाहत, इस खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान को पीछे छोड़ बना डाले 2025 में सबसे ज्यादा रन

---विज्ञापन---

शिकायत में एस वेंकटरमन ने क्या बताया?

पुलिस को दर्ज की गई शिकायत में एस वेंकटरमन ने तीन हमलावरों के नाम बताए. उन्होंने सीनियर खिलाड़ी कार्तिकेयन जयासुंदरम, प्रथम श्रेणी प्लेयर ए अरविंदाराज और एस संतोष कुमारन का नाम दर्ज कराया. उन्होंने भारतीदासन पुडुचेरी क्रिकेटर्स फोरम के सचिव जी चंद्रन पर आरोप लगाया कि उन्होंने इन तीनों को भड़काया. शिकायत में बताया गया कि T20 स्क्वाड में नहीं चुने जाने के बाद तीनों खिलाड़ियों ने कोच को रोका.

एस वेंकटरमन ने बताया कि तीनों ने उनपर जान से मारने के इरादे से हमला किया था. अटैक करते हुए तीन खिलाड़ी बोल रहे थे कि चंद्रन ने उन्हें बोला है कि उन्हें तब ही मौका मिलेगा, जब वो वेंकटरमन को जान से मार नहीं देंगे. भारतीदासन पुडुचेरी क्रिकेटर्स फोरम ने इन आरोपों को गलत बताया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ‘जस्सी जैसा कोई नहीं…’, बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में अनोखा ‘शतक’ पूरा कर रच डाला इतिहास

First published on: Dec 10, 2025 11:27 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola