PAK Players Get Lakhs Rupees Rewards: अंडर 19 एशिया कप 2025 का खिताब पाकिस्तान ने अपने नाम किया. फाइनल में भारत से उनकी भिड़ंत हुई थी और उन्हें 191 रन से जीत मिली. टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा और लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान ने अंडर 19 एशिया कप का खिताब जीता. इसी कारण अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने ऐलान किया है कि सभी प्लेयर्स को लाखों का इनाम मिलने वाला है. घर वापस आते ही पाकिस्तानी प्लेयर्स को खुशखबरी मिल गई.
पाकिस्तान के पीएम का बड़ा ऐलान
इस्लामाबाद में खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत करने के लिए एक खास इवेंट का आयोजन किया गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इसी बीच ऐलान किया कि अंडर 19 एशिया कप में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी को 1 करोड़ पाकिस्तानी रूपये मिलने वाले हैं. सेरेमनी में टीम के प्रदर्शन की तारीफ हुई और मेंटर सरफराज अहमद ने मीडिया से बात करते हुए सभी को इस इनामी राशि के बारे में बताया. हर एक प्लेयर पर कुल 32 लाख रूपये की बारिश होने वाली है.
कोच शाहिद अनवर ने पाकिस्तानी की जीत पर क्या कहा?
हेड कोच शाहिद अनवर ने बताया कि लंबे समय से वो इस टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘टीम बनाने की प्रोसेस जून में शुरू हो गई थी, जब हमने ट्रायल्स के बाद 70 खिलाड़ियों को चुना था. हमने बाद में 20 प्लेयर्स के साथ उतरने का फैसला किया. ज्यादातर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में 50 ओवर फॉर्मेट खेलने का चांस दिया गया.’
फाइनल में कैसे हार गई टीम इंडिया?
अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारतीय जूनियर टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. उन्होंने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते और वहां पाकिस्तान को हराया. सेमीफाइनल में उन्होंने श्रीलंका को करारी हार थमाई. हालांकि, फाइनल में आयुष म्हात्रे एंड कंपनी कमाल नहीं कर पाई. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 348 रनों का बड़ा लक्ष्य सामने रखा. जवाब में भारतीय टीम मात्र 156 रन पर ऑलआउट हो गई और पाकिस्तान को 191 रन से जीत मिली.
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: बदल गया ऑस्ट्रेलिया का कप्तान, चौथे एशेज टेस्ट के लिए हुआ टीम का ऐलान
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines