आकाश सिंह की पर्ची के जवाब में कार्तिक शर्मा का शांत सेलिब्रेशन, Viral Videos में देखें दोनों के जश्न का अंदाज

Akash Singh vs Kartik Sharma: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 2 खिलाड़ियों ने अपने-अपने अंदाज में शानदार तरीके से जश्न मनाया. आकाश सिंह और कार्तिक शर्मा का जबरदस्त सेलिब्रेशन जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Aakash Singh Kartik Sharma

Aakash Singh Kartik Sharma

Akash Singh And Kartik Sharma Celebrates In Style: आईपीएल में कई बार ऐसा होता है जब मैच में हार-जीत ज्यादा जश्न मनाने का तरीका सुर्खियों में आ जाता है, ऐसा ही कुछ लखनऊ सुपरजायंट्स के होम ग्राउंड में देखने को मिला जब एलएसजी के गेंदबाज आकाश सिंह और सीएसके के बैटर कार्तिक शर्मा ने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया.

विज्ञापन

कार्तिक ने होठों पर रखी उंगली

चेन्नई सुपर किंग्स के यंग बैच कार्तिक शर्मा ने शुक्रवार 15 मई को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच में एक शानदार अर्धशतक लगाने के बाद एक शांत इशारा किया. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मोहम्मद शमी की गेंद पर एक जबरदस्त छक्का लगाकर 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और उसके बाद अपनी उंगली अपने होंठों पर रख ली.

विज्ञापन

शानदार फिफ्टी

कार्तिक ने सीएसके की पारी के 15वें ओवर में ये अचीवमेंट हासिल की. ​​शमी ने ऑफ-साइड से बाहर, फुलर लेंथ की गेंद फेंकी, और कार्तिक ने उस जगह का फायदा उठाते हुए गेंद को ‘इनसाइड-आउट’ शॉट के जरिए कवर के ऊपर से छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया. गेंद सीधे दर्शकों के बीच जा गिरी, और कार्तिक ने अपना हेलमेट उतारकर वो ‘खामोशी वाला इशारा’ किया. इसके बाद इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सुपर किंग्स के डगआउट की तरफ टीम का लोगो दिखाया.

काम आया CSK का भरोसा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ये कार्तिक शर्मा का दूसरा अर्धशतक था. चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल ऑक्शन 2026 में इस खिलाड़ी को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. 9 पारियों में 244 रन बनाकर, वो अपने पहले ही सीजन में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

आकाश ने दिखाई थी पर्ची

कार्तिक से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के गेंदबाज आकाश सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउट करने पर्ची सेलीब्रेशन किया, उस कागज पर लिखा था, ‘अक्की ऑन फायर, आकाश जानता है कि टी20 मुकाबले में विकेट कैसे लिए जाते हैं.’ इसके बाद आकाश ने संजू सैमसन और उर्विल पटेल को भी अपना शिकार बनाया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ