---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को हराने पर टीम इंडिया को दी बधाई

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में पहले मुकाबले में ही टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान को पांच विकेट से हराने पर पीएम मोदी समेत अन्य राजनेताओं ने टीम इंडिया को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा टीम इंडिया ने आज के एशिया कप 2022 मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में पहले मुकाबले में ही टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान को पांच विकेट से हराने पर पीएम मोदी समेत अन्य राजनेताओं ने टीम इंडिया को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा टीम इंडिया ने आज के एशिया कप 2022 मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का परिचय दिया। जीत पर उन्हें बधाई।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, कोरोना के चलते ये दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा एशिया कप में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत। यह एक ऐसा नेल बाइटिंग मैच था। इस शानदार जीत के लिए पूरी टीम को बधाई।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा क्या रोमांचक मैच है! अच्छा खेला, टीम इंडिया खेलों की सुंदरता यह है कि यह देश को कैसे प्रेरित और एकजुट करता है – बहुत खुशी और गर्व है।

---विज्ञापन---

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि अद्भुत विजय! भारतीय क्रिकेट टीम ने आज अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराकर एशिया कप में अपने सफर का शानदार शुभारंभ किया है। हार्दिक बधाई टीम इंडिया! विजय का यह क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है। जय हो!

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IND vs PAK: ‘डरी हुई गाय की’…पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ऑलराउंडर ने Babar Azam को ये क्या कह डाला, जानें

---विज्ञापन---

टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर बधाई दी। लोगों ने कहा टीम इंडिया ने यह दिवाली का तोहफा दिया है। भारत ने एशिया कप 2022 में पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए।

भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए। भारत को जीत के लिए आखिरी तीन ओवरों में 32 रन की जरूरत थी और भारतीय बल्लेबाजों ने दो गेंद रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 23, 2022 07:54 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola