हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PKL 12: बेंगलुरु बुल्स ने गुजरात के खिलाफ खत्म किया लंबा इंतजार, जीत दर्ज करके बिगाड़ा पॉइंट्स टेबल का खेल

Gujarat Giants vs Bengaluru Bulls: बेंगलुरु बुल्स का पिछले कुछ सीजन में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा था. जिसे इस मुकाबले में बुल्स की टीम ने सही करने का फैसला कर लिया है. मुकाबले में आकाश शिंदे ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाई. इस जीत के बाद बेंगलुरु ने टेबल में अपनी स्थिति भी बेहतर कर ली.

विज्ञापन
Gujarat Giants vs Bengaluru Bulls

PKL 12, Gujarat Giants vs Bengaluru Bulls: शुरुआती 10 मिनट के बाद से ही सुपर टैकल और डू ओर डाई रेड पर चले मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स ने गुजरात जाएंट्स को हराकर लगातार चौथी मात खाने को मजबूर कर दिया. सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में सोमवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के 45वें मैच में बेंगलुरु बुल्स ने 28-24 से जीत हासिल की. सीजन 9 के बाद बुल्स ने पहली बार गुजरात जाएंट्स को हराया है. 

रोमांचक रहा दोनों टीमों के बीच मुकाबला 

मुकाबले में कुल 7 सुपर टैकल हुए. चार बुल्स और 3 गुजरात के नाम रहे. साथ ही आकाश ने सुपर रेड के साथ ऑल आउट होने से बचाया. बुल्स ने लगातार 3 सुपर टैकल के साथ ऑलआउट बचाए रखा और लीड में भी बनी रही. आखिरी 5 मिनट में गुजरात ने 3 सुपर टैकल किए और एक समय फासला सिर्फ 2 का कर दिया लेकिन डिफेंस की गलती उस पर भारी पड़ी.

साढ़े 5 मिनट के खेल में गुजरात 2-3 से पीछे चल रहे थे लेकिन इसी बीच विश्वंथ वी ने सत्यप्पा, संजय और दीपक को बाहर कर गुजरात को 5-3 से आगे कर दिया. आशीष ने हालांकि लकी को छकाते हुए अंतर सिर्फ 1 का कर दिया. इसके बाद बुल्स ने एक और अंक के साथ बराबरी कर ली और फिर राकेश ने अलीरेजा को आउट करते हुए गुजरात को मैच में 6-5 से आगे कर दिया. ब्रेक के बाद गुजरात ने आशीष को आउट कर लीड 2 का कर दिया. 

विज्ञापन

गुजरात ने भी किया अच्छा प्रदर्शन 

लीड 2 पर आने के बाद प्रतीक ने सत्यप्पा और योगेश को बाहर कर गुजरात को दो अंक और दिला दिए. फिर गुजरात ने बुल्स को ऑल आउट की ओर धकेला लेकिन आकाश ने सुपर रेड के साथ बुल्स को एक बार फिर से मुश्किल से निकाल दिया. गुजरात की टीम ने इसके बाद दूसरी बार सुपर टैकल की स्थिति में धकेला लकिन योगेश ने राकेश को लपक सुपर टैकल के दो अंक लेकर हाफ टाइम तक स्कोर 17-13 कर दिया.

ब्रेक के बाद प्रतीक ने जितेंद्र को बाहर बुल्स के लिए फिर सुपर टैकल ऑन कर दिया. लकी ने डू ओर डाई रेड पर आकाश को लपक बुल्स को फिर ऑलआउट की ओर धकेला लेकिन योगेश ने प्रतीक को सुपर टैकल कर 19-15 की लीड ले ली.  बुल्स का डिफेंस सिर्फ सुपर टैकल पर खेल रहा था और उसने चौथे सफल प्रयास के साथ 21-16 की लीड कर ली. जिसके बाद अलिरेजा ने डू और डाई पर शादलू को आउट कर बुल्स को सुपर टैकल की स्थिति से निकाल दिया. 30 मिनट के बाद बुल्स 23-16 से आगे थे। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PKL 2025: दो धमाकेदार मुकाबले, यूपी की नैया पार लगाएंगे कप्तान सुमित! कब, कहां और कैसे देखें LIVE एक्शन?

अंत में बेंगलुरु को मिली शानदार जीत 

मैच में गुजरात के डिफेंस ने भी दम दिखाया और अलिरेजा को सुपर टैकल करके फासला 5 कर दिया लेकिन योगेश ने डू ओर डाई रेड पर हिमांशु को लपक हिसाब बराबर किया, लेकिन शुभम ने टीम के दूसरे सुपर टैकल के साथ स्कोर 20-24 कर दिया. शुभम का हाई-5 पूरा हुआ। पांच मिनट बचे थे और बुल्स ने 5 अंक की लीड बना रखी थी. लकी ने हालांकि टीम के तीसरे सुपर टैकल के साथ फासला 3 का किया और साथ ही अपना हाई-5 भी पूरा कर लिया। गुजरात को 26-23 की लीड मिल चुकी थी. इसके बाद योगेश ने डू ओर डाई रेड पर न सिर्फ श्रीधर को लपक बल्कि अपनी टीम की जीत लगभग पक्की कर ली. साथ ही उन्होंने सुपर-5 भी पूरा किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PKL 2025: 7 मैच में 5 हार… देवांक की टीम ‘फिसड्डी’, पुणेरी पलटन नंबर 1, कुछ ऐसा है पॉइंट्स टेबल का हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola