Piyush Chawla 300 Wickets in T20: भारत में जहां एक ओर वनडे वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर है तो वहीं दूसरी ओर टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में क्रिकेटर बड़ा कमाल कर रहे हैं। भारत, मुंबई इंडियंस और घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलने वाले 34 साल के पीयूष चावला ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
300 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने पीयूष चावला
पीयूष चावला टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उनके नाम 279 मैचों में 301 विकेट हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बराबरी की। जिनके नाम 309 मैचों में 301 विकेट दर्ज हैं। अब पीयूष सिर्फ युजवेंद्र चहल से ही दूर हैं, जिन्होंने 285 मैचों में 327 विकेट हासिल किए हैं।
इसी के साथ पीयूष टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 19वें गेंदबाज बन गए हैं। पीयूष अब 3 विकेट लेते ही पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। जिनके नाम 303 विकेट दर्ज हैं। गुजरात का अगला मुकाबला रांची में गोवा के खिलाफ 19 अक्टूबर को है। इस मैच में उनकी लय देखने लायक होगी। फिलहाल वे दो मैचों में 3 विकेट चटका चुके हैं।
ये भी पढ़ें: उभरते क्रिकेटर ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, 8 छक्के ठोक बल्लेबाज ने बरसाई आग
आईपीएल में दिखा चुके हैं जलवा
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो के नाम दर्ज है। जिन्होंने 564 मैचों में 619 विकेट चटकाए हैं। बता दें कि पीयूष चावला ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 16 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे। वह आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर काबिज हैं।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
28 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
54 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
56 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines