PS vs SS BBL Final Highlights: रिकॉर्ड छठी बार बिग बैश चैंपियन बनी पर्थ स्कॉर्चर्स, सिडनी सिक्सर्स का सपना टूटा

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Highlights: बिग बैश लीग 2025-26 का फाइनल मुकाबला पर्थ स्टेडियम में पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया. जहां पर एश्टन टर्नर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और सिडनी सिक्सर्स को 20 ओवरों में 132 रनों पर ही रोक दिया. पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की.

Perth Scorchers won sixth BBL Trophy

Perth Scorchers won sixth BBL Trophy

Perth Scorchers vs Sydney Sixers BBL Final Highlights: पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच पर्थ स्टेडियम में बिग बैश लीग 2025-26 का फाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पर स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क की टीम का सामना मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की टीम से हुआ. पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने टॉस जीतकर सिडनी को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. सिडनी की 20 ओवरों में 132 रन बना सकी. जवाब में पर्थ की टीम ने 17.3 ओवरों में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया और छठी बार टूर्नामेंट चैंपियन बन गई है.

विज्ञापन

सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाज हुए फेल 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की टीम को बेहद खराब शुरुआत मिली. डेनियल ह्यूजेस 7 रनों पर ही पवेलियन लौट गए. स्टीव स्मिथ, मोइसेस हेनरिक्स और जोश फिलिप ने 24-24 रनों की पारी खेली. लैकलन शॉ ने 14 रन बनाए तो वहीं जोएल डेविस ने 19 रन बनाए. स्मिथ को छोड़कर अन्य सभी बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा धीमी बल्लेबाजी की. जिससे सिडनी 20 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 132 रन ही बना सकी. झाय रिचर्डसन और डेविड पेन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. महली बियर्डमैन ने भी 2 विकेट अपने नाम किए. एरॉन हार्डी ने भी 1 विकेट झटका.

विज्ञापन

छठी बार चैंपियन बन गई पर्थ स्कॉर्चर्स 

133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स को धमाकेदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 44 रनों की बेहद अहम पारी खेली. दूसरे सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 22 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली. एरोन हार्डी ने 5 रन तो वहीं एश्टन टर्नर ने भी सिर्फ 2 रन ही बनाए. जोश इंग्लिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 29 रन बनाए और अपनी टीम को 6 विकेट से मैच जिता दिया. सिडनी सिक्सर्स के लिए सीन एबॉट ने 2 विकेट अपने नाम किए. मिचेल स्टार्क और जैक एडवर्ड्स ने भी 1-1 विकेट हासिल किया. हालांकि उसके बाद भी पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया और रिकॉर्ड छठी बार बिग बैश लीग की ट्रॉफी उठाई.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: छठी बार चैंपियन बनी पर्थ स्कॉर्चर्स

पर्थ स्कॉर्चर्स ने 6 विकेट से फाइनल मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स की टीम को हराकर छठी बार बिश बैश लीग की चैंपियन बन गई है. सिडनी सिक्सर्स की टीम का चौथी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया है. सिडनी के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने ही निराश किया है.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: पर्थ ने एक और विकेट गंवाया

जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी पर्थ स्कॉर्चर्स को चौथा झटका लगा है. कप्तान एश्टन टर्नर सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. हालांकि मैच अभी भी पूरी तरह से उनकी टीम के पकड़ में ही है.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: पर्थ को लगा तीसरा झटका

पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम को तीसरा झटका लगा है. मिचेल मार्श 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. हालांकि उसके बाद भी उनकी टीम जीत के बस कुछ कदम दूर है. पावरप्ले के बाद सिडनी की टीम ने कमबैक किया, लेकिन तब तक मैच पर्थ के हाथों में जा चुका था.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: जीत के करीब पहुंची पर्थ स्कॉर्चर्स

बिग बैश लीग 2025-26 के फाइनल मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम जीत के करीब पहुंच चुकी है. टीम को 42 गेंदों में 26 रनों की जरुरत है. वहीं सिर्फ 2 विकेट ही पर्थ ने अब तक गंवाए हैं. सिडनी सिक्सर्स के गेंदबाज बुरी तरह से फेल हो गए हैं.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: पर्थ स्कॉर्चर्स को लगा दूसरा झटका

सिडनी सिक्सर्स की टीम ने अब कमबैक की कोशिश की है. फिन एलन के बाद अब एरोन हार्डी भी पवेलियन लौट गए हैं. पर्थ की टीम को अब जीत के लिए सिर्फ 48 रन ही चाहिए. ऐसे में उनके पास आसानी से मैत जीतने का मौका है. सिडनी को जल्द से जल्द 3 से 4 विकेट और हासिल करने होंगे.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: पर्थ स्कॉर्चर्स को लगा पहला झटका

80 रनों के स्कोर पर पर्थ स्कॉर्चर्स को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज फिन एलन 22 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. हालांकि उन्होंने अपनी टीम को जीत की राह तक पहुंचा दिया है. सिडनी को लगातार विकेट लेने के बाद ही वापसी का मौका मिलेगा.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: पर्थ स्कॉर्चर्स को मिली धमाकेदार शुरुआत

पर्थ स्कॉर्चर्स को धमाकेदार शुरुआत मिली है. उन्होंने पावरप्ले में 47 रन बना लिए हैं. मिचेल मार्श और फिन एलन दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की है. जिके कारण ही सिडनी की टीम मैच से लगभग बाहर हो चुकी है.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: पर्थ स्कॉर्चर्स की पारी हुई शुरू

पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. जहां पर मिचेल मार्श और फिन एलन सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं सीन एबॉट सिडनी के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: पर्थ स्कॉर्चर्स को मिला 133 रनों का लक्ष्य

सिडनी सिक्सर्स की टीम ने 20 ओवरों में 132 रन बनाए हैं. सिडनी की टीम ने आखिरी ओवर में 3 विकेट गंवा दिया. महली बियर्डमैन ने 2 विकेट हासिल किए और 1 रन आउट किया. पर्थ के पास एक और खिताब जीतने का बड़ा मौका है.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: सिडनी सिक्सर्स को लगा 7वां झटका

सिडनी की टीम ने 121 रनों पर 7वां विकेट गंवा दिया है. जिसके कारण ही उनकी टीम बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. पर्थ स्कॉर्चर्स के गेंदबाजों ने मैच में पकड़ मजबूत रखी है. झाय रिचर्डसन ने मैच में अपना तीसरा विकेट हासिल किया है. जोएल डेविस सिर्फ 19 रन ही बना सके.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: बड़ी मुश्किल में फंस गई सिडनी सिक्सर्स

सिडनी सिक्सर्स की टीम नियमित अंतराल में विकेट गंवा रही है. जिसके कारण ही तेजी से रन बनाने में टीम को दिक्कत आ रही है. सिडनी की टीम फाइनल मुकाबले में फंसी-फंसी हुई नजर आ रही है.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: सिडनी सिक्सर्स की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

सिडनी सिक्सर्स की टीम ने पावर सर्ज लिया और 2 ओवरों में ही 3 विकेट गंवा दिए. जिसके कारण ही उनकी टीम मुश्किल में नजर आ रही है. पर्थ स्कॉर्चर्स के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करके मैच में बढ़त बना ली है.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: सिडनी की आधी टीम लौटी पवेलियन

सिडनी सिक्सर्स की टीम ने पावर सर्ज लेकर पहले ओवर में ही 2 विकेट गंवा दिया है. टीम ने सिर्फ 95 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिया है. पर्थ के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही सिडनी के बल्लेबाज धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: सिडनी को लगा तीसरा झटका

सिडनी सिक्सर्स की टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. जोश फिलिप की 24 रनों की धीमी पारी खत्म हो गई. पर्थ के गेंदबाजों ने अब तक धमाकेदार गेंदबाजी की है.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: स्टीव स्मिथ फाइनल में हुए फेल

सिडनी सिक्सर्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 13 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. जिसके कारण ही सिडनी की टीम मुश्किल में आ गई है.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: सिडनी सिक्सर्स को लगा पहला झटका

सिडनी सिक्सर्स की टीम को दूसरे ओवर में बड़ा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज डेनियल ह्यूजेस सिर्फ 7 रन बनाकर झाय रिचर्डसन का शिकार बने. जिसके कारण ही स्टीव स्मिथ पर दबाव बढ़ गया है.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: सिडनी सिक्सर्स की पारी हुई शुरू

सिडनी सिक्सर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर स्टीव स्मिथ और डेनियल ह्यूजेस सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं पर्थ के लिए पहला ओवर कूपर कोनोली ने डाला है.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: सिडनी सिक्सर्स टीम की प्लेइंग 11

स्टीव स्मिथ, डेनियल ह्यूजेस, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), लैकलन शॉ, जैक एडवर्ड्स, जोएल डेविस, बेन मैनेंटी, बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: पर्थ स्कॉर्चर्स की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, फिन एलन, एरॉन हार्डी, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, झाई रिचर्डसन, ब्रॉडी काउच, डेविड पेन, महली बियर्डमैन.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश के कारण मुकाबला 1:50 बजे दोपहर में शुरू होगा. सिडनी सिक्सर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाली है.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: बारिश के कारण टॉस में होगी देरी

पर्थ स्टेडियम में फिलहाल बारिश हो रही है. जिसके कारण ही टॉस होने में देरी हो सकती है. जिसके कारण ही मैच भी शुरू होने में भी देरी होगी. बारिश से इस फाइनल को बड़ा खतरा है.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: मिचेल मार्श को करना होगा अच्छा प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मिचेल मार्श भी इस मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे. मार्श बल्ले के साथ इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे. जिससे उनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी आत्मविश्वास बना रहे.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: मिचेल स्टार्क को बरपाना होगा कहर

सिडनी सिक्सर्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी अब तक इस सीजन बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में फाइनल मुकाबले में भी वो कहर बरपा सकते हैं. स्टार्क बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं. ऐसे में इस मैच में भी वो कमाल कर सकते हैं.

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Final Live Score: स्टीव स्मिथ पर होगी फैंस की नजरें

बिग बैश लीग 2025-26 में स्टीव स्मिथ ने कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में फैंस की उम्मीद है कि फाइनल मुकाबले में भी स्मिथ अपना जादू चलायेंगे. स्मिथ ने इस सीजन आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ