BBL Final: पर्थ स्कॉचर्स छठी बार बनी चैंपियन, फाइनल में सिडनी सिक्सर्स का तोड़ा सपना

Perth Scorchers BBL Champion: पर्थ स्कॉचर्स ने खिताबी मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को हराते हुए छठी बार बिग बैश लीग की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच में टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा, तो बल्ले से मिचेल मार्श ने दमदार प्रदर्शन किया.

Perth Scorchers Champion

Perth Scorchers Champion

Perth Scorchers BBL Champion: पर्थ स्कॉचर्स ने बिग बैश लीग के खिताब पर छठी बार कब्जा जमा लिया है. फाइनल मुकाबले में पर्थ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराया. सिडनी से मिले 133 रनों के लक्ष्य को पर्थ ने महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम की ओर से मिचेल मार्श ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 43 गेंदों में 44 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, फिन एलेन ने 22 गेंदों में 36 रन जड़े. इससे पहले सिडनी सिक्सर्स की पूरी टीम 132 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

विज्ञापन

पर्थ ने छठी बार जमाया खिताब पर कब्जा

133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ स्कॉचर्स की शुरुआत शानदार रही. पहले विकेट के लिए फिन एलेन और मिचेल मार्श ने मिलकर 8.2 ओवर में 80 रन जोड़े. फिन एलेन ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 4 चौके और एक सिक्स जमाया.

विज्ञापन

वहीं, मार्श सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए और उन्होंने 44 रन बनाने के लिए 43 गेंदे खेलीं. मार्श ने 4 चौके और दो गगननचुंबी सिक्स लगाए. इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद जोश इंग्लिस ने मोर्चा संभाला और वह 26 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को चैंपियन बनाकर लौटे.

विज्ञापन

पायने-रिचर्ड्सन ने बरपाया कहर

इससे पहले गेंदबाजी में पर्थ की ओर से झाय रिचर्ड्सन और डेविड पायने ने अपनी आग उगलती हुई गेंदों से कहर बरपाया. रिचर्ड्सन ने 4 ओवर के स्पेल में 32 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, डेविड पायने ने महज 18 रन देकर सिडनी के तीन अहम बल्लेबाजों को चलता किया. सिडनी की तरफ से स्टीव स्मिथ ने 24 रन जड़े, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं तब्दील कर सके. वहीं, जोश फिलिप ने भी 24 रनों का योगदान दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ