संन्यास के बाद मोहम्मद आमिर की होगी वापसी? PCB ने जारी किया ये बयान

Mohammad Amir

Mohammad Amir

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 अप्रैल से पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान की टीम को लेकर कयासों का दौर जारी है। ऐसी अटकलें थी कि संन्यास के बाद मोहम्मद आमिर टीम में वापसी कर सकते हैं। हालांकि मीडिया में चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने स्पष्ट कर दिया है कि मोहम्मद आमिर की टीम में वापसी से जुड़ी सभी खबरें ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ हैं।

चयन नीति साफ- घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्टों में सामने आया था कि 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के भविष्य में रिटायरमेंट के फैसले को पलटने की उम्मीद है। पीसीबी ने एक बयान में कहा कि उसकी चयन नीति साफ है- वो यह है कि खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इसमें आगे कहा गया कि जहां तक ​​पीसीबी का संबंध है, आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

Advertisment

अनावश्यक बयान न देने का निर्देश

इससे पहले दावा किया गया था कि पाकिस्तान टीम की चयन समिति ने आमिर के मैनेजर से संपर्क किया है और उनसे क्रिकेटर को मीडिया में अनावश्यक बयान न देने का निर्देश देने को कहा है। दरअसल, आमिर टी-20 वर्ल्ड कप और इसके बाद पाकिस्तान की टीम के चयन को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। आमिर ने 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने आखिरी बार 2020 में एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। तेज गेंदबाज ICC T20 विश्व कप 2009 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दौरान पाकिस्तान की टीम का हिस्सा था। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में शानदार स्पैल ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब दिलाया था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ