Mohammad Amir: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर दोबारा पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेल सकते हैं। उन्हें पीसीसी चीफ नजम सेठी ने दोबार खेलने की मंजूरी दे दी है। पीसीसीचीफ ने साफ कहा कि ‘मोहम्मद आमिर अगर संन्यास वापस ले लेते हैं तो वह पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं।’
मोहम्मद आमिर ने जताई थी खेलने की इच्छा
दरअसल, मोहम्मद आमिर इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर में खेल रहे हैं। इस लीग से पहले उन्होंने कहा था कि “अगर अल्लाह ने चाहा तो मैं फिर से पाकिस्तान के लिए खेलूंगा। लेकिन मैं पीएसएल में खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना चाहूंगा।” आमिर के इस बयान के बाद पीसीसीचीफ नजम सेठी का बयान सामने आया है।
और पढ़िए – ‘तोड़ नहीं रहा, जला भी रहा है…’, अश्विन ने सरफराज खान पर दिया बड़ा बयान
मोहम्मद आमिर ने साल 2020 में लिया था संन्यास
आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर ने साल 2020 में पाकिस्तान के टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए संन्यास ले लिया था। उन्होंने कहा था कि ‘पाकिस्तान की टीम का मैनेजमेंट उनके साथ उचित व्यवहार नहीं कर रहा है। इसी वजह से वह अब और नहीं खेलना चाहते हैं।’
और पढ़िए – टीम इंडिया ने जीता दूसरा मैच, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
पाकिस्तान क्रिकेट में हुए बड़े बदलाव
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में हाल में बड़े बदलाव हुए हैं। रमीज राजा की जगह अब नजम सेठी को पीसीसीचीफ बनाया गया है। जबकि शाहिद अफरीदी को अंतरिम चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। शाहिद के पाकिस्तान टीम के सेलेक्शन कमिटी में आने के बाद पाक के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की टीम में वापसी हुई है। अब माना जा रहा है कि मोहम्मद आमिर भी टीम में वापसी कर सकते हैं।
मोहम्मद आमिर का क्रिकेट करियर
मोहम्मद आमिर एक खतरनाक तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान की टीम की तरफ से 61 वनडे मैचों में 81 विकेट लिए हैं, जबकि टेस्ट मैचों की 67 इनिंग्स में उन्होंने 119 विकेट चटकाए हैं। टी20 में आमिर के नाम 50 मैचों में 59 विकेट हैं। खास बात ये है कि इंग्लैंड में हुए 2019 विश्व कप में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 8 मैच खेले थे और कुल 17 विकेट लिए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
26 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines