PSL and IPL: इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में फिलहाल जमीन और आसमान का अंतर नजर आता है. किसी भी मामले में पाकिस्तान की लीग आईपीएल के आस-पास भी नहीं नजर आती है. हालांकि उसके बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सदस्य अपने लीग को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हुए नजर आते हैं. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने भी आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर बड़ा बयान दिया है.
मोहसिन नक़वी ने IPL और PSL को लेकर दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी का मानना है कि जल्द ही पीएसएल दुनिया की नंबर 1 क्रिकेट लीग बन जाएगी. पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में बोलते हुए उन्होंने ये अजीबोगरीब बयान दिया. उनका मानना है कि पाकिस्तान सुपर लीग अब निवेश के मामले में सभी की पसंदीदा बन गई है. उन्होंने कहा, ‘पीएसएल अब निवेश के लिए सबसे बेहतरीन मार्केट बन चुकी है. वो दिन दूर नहीं जब पीएसएल दुनिया की नंबर 1 लीग होगी.’ नक़वी ये बयान उस समय दे रहे हैं, जब पाकिस्तान सुपर लीग 2026 सिर्फ 2 शहरों में खेला जा रहा है. वहीं इसके अलावा फैंस स्टेडियम में बैठकर इस लीग का आनंद नहीं उठा पा रहे हैं. वहीं आईपीएल को फैंस के साथ 12 शहरों में खेला जा रहा है.
ये भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, अचानक अपने वतन लौटा ये विदेशी खिलाड़ी
कमाई के मामले में नंबर 1 लीग है आईपीएल
इंडियन प्रीमियर लीग पैसों के मामले में नंबर 1 पर नजर आ रही है. सबसे ज्यादा कमाई खिलाड़ी इसी लीग से करते हैं. वहीं आईपीएल के मीडिया राइट्स की वैल्यू फिलहाल करीब 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी जा रही है. वहीं पाकिस्तान सुपर लीग के मीडिया राइट्स की वैल्यू सिर्फ 93 मिलियन डॉलर बताई जा रही है. इंडियन प्रीमियर लीग हर सीजन में लगभग 1 बिलियन डॉलर की कमाई करता है. वहीं पाकिस्तान सुपर लीग करीब 60 मिलियन डॉलर की कमाई कर रहे हैं. ऐसे में पीएसएल को नंबर 1 बोलना अजीबोगरीब बयान ही नजर आता है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? टैटू वाली वायरल तस्वीर से जुड़ गया नाम!
संबंधित खबरें
संजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
10 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
43 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
48 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines