Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी अपने किसी न किसी बयान के कारण विवादों में रहते हैं. अब पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान उनका भारत को लेकर एक बयान चर्चा का विषय बना है. उन्होंने PSL के खाली स्टेडियम को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने के बजाय भारत में पेट्रोल की समस्या होने का दावा किया. भारत के खिलाफ झूठ फैलाना अब उन्हें ही भारी पड़ा है, क्योंकि पाकिस्तानी मीडिया ने दिखा दिया कि उनके देश में कितनी समस्या चल रही है.

मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ उगला झूठ

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आयोजन बिना दर्शकों के किया जा रहा है, जबकि IPL में हजारों की तादाद में लोग स्टेडियम में आ रहे हैं. कुछ हफ्ते पहले जब PSL को खाली स्टेडियम में कराने का ऐलान हुआ था, तब इसके पीछे का कारण देश में फ्यूल की कमी को बताया गया था. हालांकि, जब मोहसिन नकवी से सवाल पूछा गया कि IPL में हजारों दर्शक आ रहे हैं और PSL खाली स्टेडियम में हो रहा है, तो उन्होंने भारत के बारे में झूठ फैलाने में कोई समय नहीं गंवाया. उन्होंने कहा, 'हमारी स्थिति कुछ और है. उनके पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी लाइन लगी है. वहां पर फ्यूल की कमी है. आपको यह समस्या नहीं हो रही है. स्थिति के हिसाब से बदलाव करने पड़ते हैं.'

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: हार के गम के बीच अजिंक्य रहाणे को BCCI ने दी बड़ी ‘सजा’, एक गलती के कारण लगा लाखों का जुर्माना

---विज्ञापन---

पाकिस्तानी मीडिया ने निकाल दी हेकड़ी!

सोशल मीडिया पर लोग मोहसिन नकवी के बयान का मजाक उड़ा रहे हैं और बता रहे हैं कि भारत में ऐसी कोई स्थिति नहीं है. भारत में अप्रैल 2026 तक पेट्रोल की सप्लाई को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. नकवी के बयान के बाद एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां पाकिस्तानी मीडिया ने अपने देश में गैस और बिजली की समस्या के बारे में लोगों से पूछा. लोगों ने बताया कि गैस की समस्या ने पाकिस्तानी आवाम को परेशान कर रखा है और खाना बनाने में भी समस्या हो रही है. इससे पता चलता है कि नकवी सिर्फ बातों को घुमाना ही जानते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: कप्तान अजिंक्य रहाणे ने किसके सिर फोड़ा KKR की हार का ठीकरा? इन खिलाड़ियों की गलती पड़ गई भारी!

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---