पंजाब किंग्स की टीम को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है. टीम के लिए कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. 11 ओवर के तक टीम ने महज 2 विकेट ही खोए हैं और 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन बना रहे हैं.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 116/2, 11 ओवर
पंजाब किंग्स की टीम को दिल्ली के खिलाफ मैच में दूसरा झटका प्रियांश आर्या के रूप में लगा है. प्रियांश ने इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. दिल्ली के लिए डेब्यू कर रहे माधव तिवारी ने उनका विकेट अपने नाम किया.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 97/2, 9 ओवर
पंजाब किंग्स की टीम को प्रभसिमरन सिंह को पहला झटका लग चुका है. प्रभसिमरन सिंह इस मैच में 15 गेंदों में 18 रन ही बना पाए. उनके आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.
पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने दिल्ली के खिलाफ मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की है. टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 72 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. प्रियांश आर्या ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 72/0, 6 ओवर
पंजाब किंग्स की टीम के लिए प्रियांश आर्या का बल्ला एक बार फिर जमकर गरजा है. उन्होंने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 208 की स्ट्राइक रेट से महज 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 72/0, 5.5 ओवर
पंजाब किंग्स की टीम को इस मैच में प्रियांश आर्या ने तूफानी शुरुआत दिलाई है. टीम ने महज 3 ओवरों में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. प्रियांश आर्या 16 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 51/0, 3 ओवर
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने मिचेल स्टार्क के पहले ओवर में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की है. प्रियांश आर्या के 2 छक्कों के दम पर इस ओवर में 22 रन आए.
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 22/0, 1 ओवर
पंजाब किंग्स की तरफ से इस मैच में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी पारी की शुरुआत करने उतर चुकी है. उनके सामने दिल्ली की तरफ से मिचेल स्टार्क पहले ओवर में गेंदबाजी करने के लिए उतरे हैं.
पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैच के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. इस मैच के लिए टीम में लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन बेन ड्वार्शुइस को प्लेइंग 11 में मौका मिला है. वो आज पंजाब के लिए डेब्यू करते हुए दिखेंगे.
प्लेइंग 11- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन ड्वार्शुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में 5 बड़े बदलाव के साथ उतर रही है. टीम ने इस मैच में अभिषेक पोरेल, साहिल पारेख, डेविड मिलर, माधव तिवारी और आकिब नबी को मौका दिया है.
प्लेइंग 11- केएल राहुल (डब्ल्यू), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (सी), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीत लिया है. इस मैच में उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में पंजाब के बल्लेबाजों को पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे.
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में कांटे का मुकाबला देखने को मिला है. अब तक खेले गए 35 मैचों में से 18 बार पंजाब की टीम ने जीत दर्ज की है तो वहीं 17 मैचों में दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की है.
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का ये मुकाबला धर्मशाला के बेहद ही खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन धर्मशाला के मैदान पर ये पहला मुकाबला खेला जाएगा.
Punjab Kings vs Delhi Capitals Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 में 55 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा है. इस मैच में टीम अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उतरेगी. इसके दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. ये मुकाबला धर्मशाला के बेहद ही खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसी के साथ इस मैच के लिए टीम में 5 बड़े बदलाव किए गए हैं तो वहीं पंजाब की टीम में भी एक बदलाव किया गया है.
---विज्ञापन---
Punjab Kings vs Delhi Capitals IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का ये मुकाबला स्टार नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा. टीवी पर इस मैच को लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रुख करना होगा. इसी के साथ ओटीटी पर इसका लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप पर जाना होगा.
---विज्ञापन---
PBKS vs DC IPL 2026: मौसम और पिच का हाल?
इस मैच के दौरान धर्मशाला में मौसम एकदम खुशनुमा रहने की उम्मीद है. शाम के समय में तापमान 14 डिग्री के आस पास रहेगा. ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से राहत मिलेगी. टॉस जीतने के बाद टीमें इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद करती हैं. रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस मैदान पर खेले गए 5 आईपीएल के मैचों में 4 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है.
---विज्ञापन---
PBKS vs Delhi Capitals IPL 2026: संभावित प्लेइंग 12
पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़/विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
---विज्ञापन---
दिल्ली कैपिटल्स- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल/आकिब नबी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार
---विज्ञापन---
Punjab Kings vs DC: हेड टू हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक आईपीएल में बराबरी की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 18 मैचों में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी है तो वहीं 17 मैचों में दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की है.