Live Updates
15:35 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए विराट कोहली और जैकब बेथेल की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.

15:26 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: रजत पाटीदार नहीं गए धर्मशाला

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार इंजरी के कारण धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं. उनकी जगह जितेश शर्मा कप्तानी कर रहे हैं. इस सीजन वो पहली बार आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं.

15:25 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: दोनों टीमों के 5-5 इम्पैक्ट सब

आरसीबी: रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान

पंजाब किंग्स: मार्कस स्टॉइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे

15:19 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा

15:18 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

15:17 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: रजत पाटीदार इस मैच से बाहर

आरसीबी से कप्तान रजत पाटीदार इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह टीम के लिए जितेश शर्मा कप्तानी की कमान संभाल रहे हैं.

15:17 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आरसीबी के बल्लेबाज इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे.

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 में आज 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा. पंजाब की टीम इस मैच में लगातार 5 हार के बाद उतर रही है तो वहीं आरसीबी विजयरथ पर सवार है. एक टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए उतरेगी तो वहीं एक टीम प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उतरेगी. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---