पंजाब किंग्स की टीम को आरसीबी के खिलाफ मैच में पहली झटका लग चुका है. प्रियांश आर्य पहले ही ओवर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने हैं. वो इस पारी में अपना खाता तक नहीं खोल पाए.
आरसीबी का स्कोर – 1 ओवर, 5/1
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के सामने 223 रनों का लक्ष्य है. टीम के प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी क्रीज पर उतरी है.
पंजाब किंग्स की टीम को धर्मशाला के मैदान पर जीत हासिल करने के लिए 223 रन बनाने होंगे. आरसीबी ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए वेंकटेश अय्यर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 40 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेली.
आरसीबी का स्कोर –20 ओवर, 222/4
आरसीबी की टीम ने पारी की आखिरी गेंद पर टिम डेविड का विकेट खोया. उन्होंने 12 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली और अंत में अर्शदीप सिंह का शिकार बने.
विराट कोहली के बाद अब आरसीबी के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की.
आरसीबी का स्कोर – 16.3 ओवर, 176/3
विराट कोहली का शिकार युजवेंद्र चहल ने कर लिया है. विराट ने इस पारी में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 58 रनों की तूफानी पारी खेली.
आरसीबी का स्कोर – 15 ओवर, 157/3
विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 53 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है. आरसीबी ने इस मैच में 14.4 ओवरों में 151 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है.
विराट कोहली ने धर्मशाला ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 31 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है. आईपीएल इतिहास में ये उनके लिए 76वीं हाफ सेंचुरी थी.
आरसीबी का स्कोर – 12 ओवर, 120/2
पंजाब किंग्स को हरप्रीत ब्रार ने दूसरी सफलता दिलाई है. देवदत्त पडिक्कल ने इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद अब वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.
आरसीबी का स्कोर – 9.1 ओवर, 97/2
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है. दोनों ने मिलकर चहल के पहले ओवर में 21 रन जड़े. 7 ओवर खत्म होने तक दोनों ने 28 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है.
आरसीबी का स्कोर – 7 ओवर, 82/1
आरसीबी की टीम ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं. बेथेल के रूप में टीम ने एक विकेट जरूर खोया है लेकिन पडिक्कल और कोहली की जोड़ी कमाल की लय में नजर आ रही है. पडिक्कल ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए हैं तो वहीं कोहली ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए हैं.
आरसीबी का स्कोर – 6 ओवर, 61/1
आरसीबी को पहला झटका लग चुका है. जैरब बेथेल हरप्रीत ब्रार की गेंद पर चौका जड़ने के बाद आउट हो गए. उन्होंने इस मैच में 7 गेंदों में 11 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
आरसीबी का स्कोर – 3 ओवर, 27/1
आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए विराट कोहली और जैकब बेथेल की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार इंजरी के कारण धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं. उनकी जगह जितेश शर्मा कप्तानी कर रहे हैं. इस सीजन वो पहली बार आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं.
आरसीबी: रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान
पंजाब किंग्स: मार्कस स्टॉइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
आरसीबी से कप्तान रजत पाटीदार इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह टीम के लिए जितेश शर्मा कप्तानी की कमान संभाल रहे हैं.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आरसीबी के बल्लेबाज इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे.
Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 में आज 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा है. पंजाब की टीम इस मैच में लगातार 5 हार के बाद उतर रही है तो वहीं आरसीबी विजयरथ पर सवार है. एक टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए उतरेगी तो वहीं एक टीम प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उतरेगी. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है.
आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 222 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज रहे. विराट ने 37 गेंदों में 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं अय्यर ने 40 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेली. पंजाब की टीम को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो इस मैच में 223 रनों का स्कोर बनान होगा. अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो टीम की उम्मीदों को झटका लग सकता है.
---विज्ञापन---
Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस मैच को अगर आप टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा तो वहीं ओटीटी पर मैच का लाइव लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
---विज्ञापन---
PBKS vs RCB IPL 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट
ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के वक्त धर्मशाला का मौसम बेहद ही शानदार रहने वाला है और मैच में किसी तरह की बाधा की कोई उम्मीद नहीं है. पिच की बात करें तो बल्लेबाजों के लिए खूब सारे रन होंगे. पिच पर घास भी है जो कि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद करेगी तो वहीं बाद में बल्लेबाज भारी पड़ सकते हैं.
---विज्ञापन---
PBKS vs RCB IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
---विज्ञापन---
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
---विज्ञापन---
Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru: हेड टू हेड आंकड़े
पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 19 बार आरसीबी ने जीत हासिल की है तो वहीं 18 बार पंजाब की टीम ने जीत दर्ज की है.