हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: श्रेयस अय्यर की बहन के साथ फैंस ने की 'बदतमीजी'! सोशल मीडिया पर आया इमोशनल रिएक्शन

Shreyas Iyer Sister Response to Haters: IPL 2026 के दौरान PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन को ऑनलाइन काफी ज्यादा नफरत का सामना करना पड़ा है. अब उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर ने इस पर इमोशनल मैसेज भेजा है.

विज्ञापन
सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर आया श्रेयस की बहन का रिएक्शन

Shreyas Iyer Sister Response to Haters: IPL 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद श्रेयस की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी. PBKS के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद फैंस की नाराजगी श्रेष्ठा की ओर बढ़ गई है. इसी पर अब उनका इमोशनल रिएक्शन सामने आया है.

श्रेष्ठा अय्यर ने फैंस की आलोचना पर तोड़ी चुप्पी

श्रेष्ठा अय्यर के साथ ऑनलाइन फैंस बदतमीजी कर रहे हैं. वो चुप थीं लेकिन उन्होंने अब वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने सिर्फ मजाक में वीडियो डाली थी. उन्होंने कहा, ‘मैंने जो पहले वीडियो बनाई थी, वो सिर्फ मनोरंजन के लिए थी. मैं अपने भाई की टीम को सपोर्ट कर रही थी. मैं किसी को ट्रोल नहीं कर रही थीं और मैं किसी के खिलाफ नफरत भी नहीं फैला रही थी. मैं हर एक क्रिकेटर का सम्मान करती हूं, क्योंकि मेरा भाई भी क्रिकेटर है.’

श्रेष्ठा अय्यर ने भावुक होते हुए कहा, ‘मुझे आप लोगों पर तरस आता है. आप मेरे ऑफिस में कॉल कर रहे हैं. मुझे, मेरे साथियों, मेरे स्टूडेंट्स और मेरे परिवार को गालियां दी जा रही हैं. आप उन्हें कभी भी कॉल कर रहे हैं. फैंस अपनी सीमाएं पार कर रहे हैं. आप मुझे गालियां दे रहे हैं, वो ठीक है लेकिन आप बच्चों तक जा रहे हैं, वो गलत है. मैं आपको यह बताने नहीं आई हूं कि क्या सही है और क्या गलत.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: प्लेऑफ में विराट कोहली के आंकड़े बढ़ा रहे RCB की टेंशन! GT के पास फाइनल का टिकट कटाने का मौका

‘आप लोगों को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा’

श्रेष्ठा अय्यर ने वीडियो में कहा कि जो फैंस उन्हें और उनके परिवार के साथ बदतमीजी कर रहे हैं, उन्हें अपने कर्मों की सजा मिलेगी. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने भाई की जीत का जश्न मनाऊंगी. क्रिकेट में हार-जीत चलती रहती है लेकिन परिवार, बहनों और बच्चों को गालियां देना सही नहीं है. कुछ लोग कह रहे हैं कि यह मेरे कर्मों का फल है, तो उन लोगों को भी अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा, जिन्होंने मेरे परिवार और मुझे गाली दी.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में इस नंबर पर विराट कोहली-वैभव सूर्यवंशी, RCB स्टार का पर्पल कैप पर कब्जा, देखें टॉप 10 लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola