The Ashes 2025-26: नवंबर 21 से द एशेज 2025-26 की शुरुआत होने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर दोनों ही टीमें जीत दर्ज करके सीरीज में शुरुआती बढ़त बनाने का पूरा प्रयास करेगी. सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियन टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने इस दिग्गज खिलाड़ी को कप्तान बनाया है.
इंजरी के कारण पैट कमिंस हुई एशेज से पर्थ टेस्ट से बाहर
बैक की इंजरी के कारण पैट कमिंस भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान नहीं खेले. उनकी जगह मिचेल मार्श टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए. अब कमिंस एशेज के पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. जिसके कारण स्टीव स्मिथ पर्थ टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. दूसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में 4 दिसंबर से खेला जाएगा. इस मैच से पहले पैट कमिंस के फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से वापस लौटने के बाद कमिंस को परेशानी का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद से ही वो क्रिकेट से दूर हैं. सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा है कि, ‘कमिंस जल्दी ही दोबारा गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे.’
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को कैनबरा टी20 से पहले लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर
पैट कमिंस की वजह से इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका
कप्तान पैट कमिंस के पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलने के कारण अब टीम में स्कॉट बोलैंड को मौका मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया की टीम जल्द ही पहले मैच के लिए टीम का भी ऐलान कर सकती है. बात करें अगर बोलैंड की तो उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करके खुद को साबित कर दिया है. ऐसे में वो मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड के साथी के रूप में पर्थ टेस्ट मैच में नजर आ सकते हैं. नाथन लियोन का मुख्य स्पिनर के रूप में खेलना तय नजर आ रहा है. स्मिथ के बतौर कप्तान लौटने से भी बड़ा बदलाव हो सकता है.
ये भी पढ़ें: World Cup 2025: भारत-बांग्लादेश का मुकाबला बारिश के कारण रद्द, पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर है टीम इंडिया?
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines