Womens World Cup 2025 वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच का अंत हो गया है. भारत और बांग्लादेश के बीच नवी मुंबई में मैच हुआ था. इस मुकाबले में खूब बारिश हुई. इसके बावजूद बीच-बीच में मैच हुआ लेकिन अंत में इसे रद्द कर दिया गया. दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट्स मिल गया. इसी के साथ ग्रुप स्टेज के मैच खत्म हो गए हैं और फाइनल पॉइंट्स टेबल सामने आ गया है. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारा और वो टॉप पर है. बता दें कि भारतीय टीम चौथे पायदान पर है और 7 अंक के साथ उन्होंने लीग स्टेज के मैचों का अंत किया है.
भारत और बांग्लादेश के बीच मैच रद्द
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आखिरी लीग स्टेज का मैच भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ. इस मुकाबले की शुरुआत में काफी बारिश हुई और इसी वजह से 27 ओवरों का खेल तय किया गया. बांग्लादेश ने 27 ओवरों में 9 विकेट खोकर 119 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही. अमनजोत कौर और स्मृति मंधाना ने 57 रन की ओपनिंग साझेदारी की. स्मृति ने 34 और अमनजोत ने 15 रन बनाए.
टीम इंडिया को जीत के लिए मात्र 63 रन चाहिए थे लेकिन बारिश दोबारा शुरू हो गई. इसी वजह से मैच को रद्द कर दिया गया. दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिला. भारतीय टीम ने पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था और बांग्लादेश के खिलाफ मैच भले ही रद्द हो गया लेकिन उन्होंने मोमेंटम हासिल कर लिया होगा.