Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों भूचाल आ रखा है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि पैट कमिंस के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया साल 2029 तक का कॉन्ट्रैक्ट करने की तैयारी में है. इसके लिए कमिंस को सैलरी के रूप में करोड़ों की राशि ऑफर की गई है. इस बात के सामने आने के साथ ही खिलाड़ियों ने बोर्ड के साथ बगावत छेड़ दी है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार अब पांच बड़े खिलाड़ियों ने साफ कर दिया है कि उनकी मांग मानी जाए नहीं तो वो नए कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे.
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में छिड़ी बगावत
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस हाल ही में चोट से वापसी कर रहे हैं. चोट के बाद उन्होंने सबसे पहले आईपीएल में सनराइजर्स के लिए मुकाबला खेला है. इसी बीच रिपोर्ट सामने आई कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके कॉन्ट्रैक्ट को साल 2029 तक बढ़ाना चाहती है. इसके लिए उन्हें 114 करोड़ रुपये सैलरी देने की बात सामने आई थी. इसको लेकर बाकी सीनियर खिलाड़ियों में टकराव होता दिख रहा है, क्योंकि अब वो भी ज्यादा सैलरी की मांग कर रहे हैं.
---विज्ञापन---
सैलरी को लेकर मचा बवाल
सामने आ रही जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के 12 खिलाड़ी उनकी सैलरी को लेकर खुश नहीं हैं. उनकी मांग है कि उन्हें दुनिया की बाकी लीग में खेलने के लिए एनओसी दी जाए. ये खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में बिजी शेड्यूल के चलते ज्यादा कमाई नहीं कर पा रहे हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नीति उन्हें बांध कर रख रही हैं.
---विज्ञापन---
12 खिलाड़ियों ने बनाया ग्रुप
ऑस्ट्रेलिया की टीम के 12 खिलाड़ियों ने एक वॉट्सऐप ग्रुप बना लिया है और बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ये खिलाड़ी साफ तौर पर अपनी सैलरी से नाखुश हैं. इसी के साथ बिग बैश लीग में सैलरी की असमानता को लेकर भी वो बगावत कर रहे हैं. उनके अनुसार एक औसत दर्जे के विदेशी खिलाड़ी को भी अधिक पैसे मिल जाते हैं. ऐसे में ये खिलाड़ी बिग बैश को छोड़कर दुनिया की अलग-अलग लीगों का हिस्सा बन सकते हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़िए- 6,6,6,6,6,6,6…उर्विल पटेल ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, LSG के खिलाफ किया अद्भुत कारनामा
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---