---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

6,6,6,6,6,6,6…उर्विल पटेल ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, LSG के खिलाफ किया अद्भुत कारनामा

IPL 2026: उर्विल पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपनी इस पारी में 8 छक्के जड़ विपक्षी गेंदबाजों को चारो खाने चित्त कर दिया. इसी के साथ उन्होंने आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ा है.

---विज्ञापन---

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए उर्विल पटेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 13 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. इसी के साथ उन्होंने आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का कारनामा भी किया. इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में भी सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है. 

उर्विल पटेल ने खेली रिकॉर्ड पारी

उर्विल पटेल ने आईपीएल के इतिहास में एक यादगार पारी खेली है. लखनऊ के खिलाफ उन्होंने हर गेंदबाज को आड़े हाथों लेते हुए जबरदस्त अंदाज में छक्कों की बरसात की. इस पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने महज 10 गेंदों में 42 रन बनाए. ये आईपीएल के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज की तरफ से खेली गई पहली 10 गेंदों में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले ये रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था. उन्होंने पहली 10 गेंदों में 41 रन बनाए थे. 

---विज्ञापन---

IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक

गेंदों में अर्धशतकखिलाड़ीटीमविरोधी टीममैदानसाल
13 गेंदयशस्वी जायसवालराजस्थान रॉयल्सकोलकाता नाइट राइडर्सईडन गार्डन्स2023
13 गेंदउर्विल पटेलचेन्नई सुपर किंग्सलखनऊ सुपर जायंट्सभारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम2026
14 गेंदकेएल राहुलपंजाब किंग्सदिल्ली कैपिटल्सआईएस बिंद्रा स्टेडियम2018
14 गेंदपैट कमिंसकोलकाता नाइट राइडर्समुंबई इंडियंसमहाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम2022
14 गेंदरोमारियो शेफर्डरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुचेन्नई सुपर किंग्सएम चिन्नास्वामी स्टेडियम2025

अनोखे अंदाज में किया सेलिब्रेट

उर्विल पटेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया. पारी की शुरुआत से ही उन्होंने अपना इंटेंट साफ कर दिया था. उर्विल ने लखनऊ के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया. उन्होंने एक पेपर को जेब से बाहर निकालकर लहराया. उसमें लिखा था, “ये आपके लिए है पापा”. उर्विल ने इस पारी में 23 गेंदों का सामना करते हुए 65 रनों की शानदार पारी खेली. वो जिस वक्त आउट हुए उन्होंने अपनी टीम को रन चेज में एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026 में CSK के लिए धोनी खेलेंगे या नहीं? भारतीय दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

First published on: May 10, 2026 07:00 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola