पैट कमिंस की सैलरी से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में आया ‘भूचाल’, खिलाड़ियों ने बगावत कर ठुकराया कॉन्ट्रैक्ट!

Cricket Australia: पैट कमिंस के ऊपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया काफी मेहरबान नजर आ रहा था. बोर्ड उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा इजाफा कर 2029 तक एक्सटेंड करना चाहता है. इसी के साथ अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में खिलाड़ियों ने बगावत छेड़ दी है. आइए आपको भी बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.

jacket (87)

Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों भूचाल आ रखा है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि पैट कमिंस के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया साल 2029 तक का कॉन्ट्रैक्ट करने की तैयारी में है. इसके लिए कमिंस को सैलरी के रूप में करोड़ों की राशि ऑफर की गई है. इस बात के सामने आने के साथ ही खिलाड़ियों ने बोर्ड के साथ बगावत छेड़ दी है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार अब पांच बड़े खिलाड़ियों ने साफ कर दिया है कि उनकी मांग मानी जाए नहीं तो वो नए कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे. 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में छिड़ी बगावत

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस हाल ही में चोट से वापसी कर रहे हैं. चोट के बाद उन्होंने सबसे पहले आईपीएल में सनराइजर्स के लिए मुकाबला खेला है. इसी बीच रिपोर्ट सामने आई कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके कॉन्ट्रैक्ट को साल 2029 तक बढ़ाना चाहती है. इसके लिए उन्हें 114 करोड़ रुपये सैलरी देने की बात सामने आई थी. इसको लेकर बाकी सीनियर खिलाड़ियों में टकराव होता दिख रहा है, क्योंकि अब वो भी ज्यादा सैलरी की मांग कर रहे हैं. 

विज्ञापन

सैलरी को लेकर मचा बवाल

सामने आ रही जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के 12 खिलाड़ी उनकी सैलरी को लेकर खुश नहीं हैं. उनकी मांग है कि उन्हें दुनिया की बाकी लीग में खेलने के लिए एनओसी दी जाए. ये खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में बिजी शेड्यूल के चलते ज्यादा कमाई नहीं कर पा रहे हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नीति उन्हें बांध कर रख रही हैं. 

12 खिलाड़ियों ने बनाया ग्रुप

ऑस्ट्रेलिया की टीम के 12 खिलाड़ियों ने एक वॉट्सऐप ग्रुप बना लिया है और बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ये खिलाड़ी साफ तौर पर अपनी सैलरी से नाखुश हैं. इसी के साथ बिग बैश लीग में सैलरी की असमानता को लेकर भी वो बगावत कर रहे हैं. उनके अनुसार एक औसत दर्जे के विदेशी खिलाड़ी को भी अधिक पैसे मिल जाते हैं. ऐसे में ये खिलाड़ी बिग बैश को छोड़कर दुनिया की अलग-अलग लीगों का हिस्सा बन सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ