हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एमएस धोनी-विराट कोहली नहीं, पैट कमिंस ने इस भारतीय बल्लेबाज को बताया सबसे कठिन

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने सबसे कठिन भारतीय खिलाड़ी को चुना है. उन्होंने इस क्रम में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम नहीं लिया, बल्कि उन्होंने किसी और खिलाड़ी का नाम लिया है.

विज्ञापन
पैट कमिंस टेस्ट मैच में/ Image Source: ANI

Pat Cummins: पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. खासकर टेस्ट और वनडे क्रिकेट में इस तेज गेंदबाज ने बड़ा कारनामा किया है. कमिंस ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में वनडे विश्व कप 2023 भी जिता चुके हैं. उन्होंने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी हासिल की हैं. कमिंस ने अब भारत के सबसे कठिन बल्लेबाज का नाम बताया है. हालांकि इस दौरान उन्होंने एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम नहीं लिया.

कमिंस ने बताया सबसे कठिन भारतीय बल्लेबाज

प्राइम वीडियो स्पोर्ट के एक वीडियो में कमिंस से पूछा गया कि वह भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के सबसे कठिन खिलाड़ियों का नाम बताने के लिए कहा गया, जिसके खिलाफ उन्होंने खेला है. ऐसे में उन्होंने भारतीय बल्लेबाज के तौर पर चेतेश्वर पुजारा का नाम चुना. उन्होंने कहा कि मैं भारतीय बल्लेबाजों में से चेतेश्वर पुजारा का नाम लूंगा. उन्हें आउट करना बेहद ही मुश्किल है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया है और खेले गए 25 टेस्ट मैच में 49.38 की औसत के साथ 2074 रन बनाए हैं. इसमें से लगभग आधे रन उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बनाए हैं. उन्होंने 993 टेस्ट रन ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बनाए हैं. पुजारा ने 2018-19 और 2020-21 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी बैटिंग से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को खूब परेशान किया था. पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में 3 शतक के अलावा 5 अर्धशतक जड़े हैं. इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपना बेस्ट स्कोर 193 रन बनाया है. पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच में 43.6 की औसत से 7195 रन बनाए हैं. उन्होंने पिछले ही साल संन्यास का ऐलान किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs JPN: सूर्यवंशी IN, सैमसन-बुमराह OUT… ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, होगा बड़ा बदलाव!

पुजारा के अलावा इन खिलाड़ियों को भी चुना

भारत से उन्होंने पुजारा को चुनने के अलावा न्यूजीलैंड से ब्रैंडन मैकुलम को चुना. उन्होंने माना कि मैकुलम के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी कठिन था. पाकिस्तान से उन्होंने सईद अजमल का चुनाव किया, जो अपनी शानदार फिरकी गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे. उनके खिलाफ बैटिंग करना कमिंस को खासा मुश्किल लगा. इंग्लैंड से उन्होंने एलिस्टर कुक का चुनाव किया, जबकि साउथ अफ्रीका से उन्होंने एबी डी विलियर्स को सबसे कठिन बताया. वहीं, श्रीलंका से उन्होंने तिलकरत्ने दिलशान और वेस्टइंडीज से क्रिस गेल को चुना.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6… युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी करने में लगे गए थे 14 साल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola