IND vs JPN: सूर्यवंशी IN, सैमसन-बुमराह OUT… ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, होगा बड़ा बदलाव!

IND vs JPN: टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब जापान के खिलाफ एकमात्र मैच की सीरीज खेलने वाली है. ये मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाने वाला है. जहां पर टीम इंडिया जीत दर्ज करके लय बरकरार रखने का प्रयास करेगी.

Team India Playing 11
1 / 6
Team India की Playing 11 में बड़े बदलाव होना लगभग तय (Pic Credit- PTI)

IND vs JPN: भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के लिए 22 सितंबर को जापान के खिलाफ 1 टी-20 मैच खेलने वाली है. इस मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमा सकती है. जिससे मेगा इवेंट से पहले टीम सभी खिलाड़ियों को तैयार करना चाहती है. इसी के साथ जापान के खिलाफ टीम इंडिया अपने 2 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाकर आराम दे सकती है. जिसके कारण ही 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी लंबे समय के बाद मैदान पर नजर आ सकते हैं. (Pic Credit- PTI)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 2 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी बेंच पर ही बैठे थे. ऐसे में अब जापान के खिलाफ वैभव को खेलने का मौका मिल सकता है. सूर्यवंशी जापान के खिलाफ बल्ले से कमाल करके खुद को साबित करना चाहेंगे. सूर्यवंशी ने हाल के समय में बल्ले के साथ बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है.  (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह 3 / 6

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में बेंच पर बैठे थे. अब जापान के खिलाफ मुकाबले के साथ ही अर्शदीप सिंह प्लेइंग 11 में भी वापसी कर सकते हैं. अर्शदीप सिंह जापान की विकेट को समझने के लिए मैदान पर उतरेंगे. हाल के समय में अर्शदीप ने गेंद के साथ बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. (Pic Credit- Screengrab) 

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 4 / 6

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी इस मुकाबले में भी आराम मिल सकता है. बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों ही मैचों में खेला है. ऐसे में बुमराह एशियन गेम्स 2026 से पहले थोड़ा आराम कर सकते हैं. बुमराह एशियन गेम्स 2026 के दौरान तीनों ही मैचों में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में वो पहले थोड़ा आराम करेंगे. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 5 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी जापान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में आराम दिया जा सकता है. जिससे वो पूरी तरह से तैयार होकर एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में उतर सके. सैमसन की गैरमौजूदगी में ईशान किशन विकेटकीपर के रूप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन