Australia Playing XI for Perth Test: मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यहां ग्रीन टीम को मेजबान टीम के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का आगाज 14 दिसंबर यानी कल से हो रहा है। पहले टेस्ट मुकाबले से पूर्व कंगारू टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। मेजबान टीम पर्थ टेस्ट में तीन पेशेवर तेज गेंदबाजों एवं एक अनुभवी स्पिनर के साथ मैदान में उतर रही है। विकेटकीपर के तौर पर एलेक्स कैरी को टीम में मौका मिला है। इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर मिचेल मार्श प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
मैथ्यू वेड को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह:
सीमित ओवरों के पेशेवर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। हाल ही में भारत के खिलाफ संपन्न हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए उन्हें कंगारू टीम का कप्तान बनाया गया था। यहां उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। यही नहीं टूर्नामेंट में वेड भी रन के लिए जूझते हुए नजर आए थे। उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 4-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- VIDEO: धोनी फैन के बर्थडे में बने ‘Buddy’, पहले पकड़े दोनों हाथ, फिर चेहरे पर रगड़ा केक
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज शेड्यूल:
पहला टेस्ट -14 से 18 दिसंबर – पर्थ – सुबह 7:50 बजे IST
दूसरा टेस्ट – 26 से 30 दिसंबर – मेलबर्न – सुबह 05:00 बजे IST
तीसरा टेस्ट – 03 से 07 जनवरी – सिडनी – सुबह 05:00 बजे IST
पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन:
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
16 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
55 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
59 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines