VIDEO: धोनी फैन के बर्थडे में बने 'Buddy', पहले पकड़े दोनों हाथ, फिर चेहरे पर रगड़ा केक

MS Dhoni Attends a Fans Birthday Party: महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने एक फैन के बर्थडे पार्टी में नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni Happy Birthday Team India

फैन के बर्थडे में पहुंचे धोनी। (Instagram)

MS Dhoni Attends a Fans Birthday Party: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हमने अक्सर युवा खिलाड़ियों को मैदान में समझाते हुए देखा है। इस बात का जिक्र कई बार युवा क्रिकेटर भी कर चुके हैं कि उनकी सफलता में माही भाई का महत्वपूर्ण योगदान है। अब धोनी खिलाड़ियों का करियर संवारते-संवारते अपने फैंस का दिन भी बनाने लगे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर धोनी ने ऐसा क्या काम कर दिया जिससे किसी फैन का दिन बन गया, तो सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने एक फैन को सरप्राइज देने के लिए उसके जन्मदिन पर पहुंच गए। उस फैन के लिए इससे बड़ी बात और क्या बात हो सकती है कि उसके जन्मदिन पर खुद धोनी वहां उपस्थित हों।

विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में माही को अपने फैंस के साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बजाज सुमित कुमार नाम के शख्स ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बजाज ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे भाई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर माही के वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक क्रिकेट प्रेमी ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘यार माही भाई दिल जीत लिया।’ वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘लव यू माही सर।’

आईपीएल 2024 में नजर आएंगे धोनी:

फैंस की हमेशा चाहत होती है कि वह धोनी को मैदान में शिरकत करते हुए देखें। अगर आपका भी माही को खेलते हुए देखने का सपना है तो वह आईपीएल के आगामी सीजन में शिरकत करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, आईपीएल 2024 के बाद वह 2025 में खेलेंगे या नहीं इस बात की पुष्टि अबतक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ