ICC Player of the Month December 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने दिसंबर माह में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चुनाव कर लिया है। इस बार मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है। वहीं महिला खिलाड़ियों में पिछले माह दीप्ति शर्मा का जलवा रहा। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह खास अवॉर्ड मिला है।
बीते माह पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान पैट कमिंस का प्रदर्शन सराहनीय रहा था। यही वजह है कि वह बांग्लादेशी तेज गेंदबाज तैजुल इस्लाम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को पीछे छोड़ते हुए ये अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: धोनी भी लेंगे ‘प्राण प्रतिष्ठा समारोह’ में हिस्सा, खास तरीके से मिला निमंत्रण पत्र
वहीं महिला क्रिकेटरों में दीप्ति की टक्कर अपनी साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिगेज और जिम्बाब्वे की महिला खिलाड़ी प्रेशियस मरांज से थी। हालांकि, दीप्ति इन दोनों खिलाड़ियों को मात देते हुए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहीं।
दिसंबर में कैसा रहा दीप्ति का प्रदर्शन?
बात करें दिसंबर माह में दीप्ति की प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल दो टेस्ट मुकाबलों में शिरकत की थी। इस बीच बल्लेबाजी के दौरान 55 की औसत से 165 रन बनाने में कामयाब हुई थीं।
वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तो वह यहां भी हिट रहीं। उन्होंने 10.81 की औसत से कुल 11 विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया था।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
33 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
54 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines