जेल में बंद इमरान खान के सपोर्ट में उतरे पैट कमिंस, सोशल मीडिया पर लिखी बड़ी बात

Pat Cummins supports Imran Khan: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान के समर्थन में उतरे हैं, जो लंबे अरसे से जेल में बंद है. कमिंस से पहले दुनिया के 21 दिग्गज कप्तानों ने इमरान का समर्थन किया था.

पैट कमिंस ने इमरान खान का समर्थन किया/ Image Source: Screengrab/ CA And AI

पैट कमिंस ने इमरान खान का समर्थन किया/ Image Source: Screengrab/ CA And AI

Pat Cummins supports Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. वह लगभग 3 सालों से सलाखों के पीछे हैं. हाल ही में दुनिया के पूर्व 21 दिग्गज कप्तानों ने इमरान खान का समर्थन किया था और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की थी. अब पैट कमिंस ने भी इमरान खान का खुला समर्थन किया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने इमरान को लेकर भावुक पोस्ट किया है.

विज्ञापन

क्या बोले पैट कमिंस?

पैट कमिंस ने इमरान खान का खुला समर्थन किया और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की थी. उन्होंने लिखा “मैं ग्रेग चैपल और दूसरे पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों के साथ अपना समर्थन जोड़ रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने दी जाएगी और परिवार के लोगों का मिलना-जुलना जारी रहेगा. मुझे उम्मीद है कि इमरान खान के साथ वैसा ही सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा, जिसके वे हकदार हैं.”

विज्ञापन

इससे पहले दुनिया के पूर्व 21 कप्तानों ने इमरान खान के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा था. इन दिग्गजों ने जेल में बंद इमरान के बेहतर इलाज की मांग की थी. इससे पहले फरवरी 2026 में भी इन खिलाड़ियों ने इमरान के लिए पत्र लिखा था.

विज्ञापन

इन 21 पूर्व कप्तानों ने लिखा था पत्र

कमिंस से पहले पूर्व 21 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए पाकिस्तानी पीएम को पत्र लिखा था. इनमें कपिल देव, सुनील गावस्कर, माइकल एथर्टन, एलेक्स ब्लैकवेल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सर एलिस्टेयर कुक, ली जर्मन, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड गोवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, सर क्लाइव लॉयड, निखंज देशमान्य, अर्जुन रणतुंगा, सर एंड्रयू स्ट्रॉस, दिलीप वेंगसरकर, स्टीफन वॉ और जॉन राइट शामिल हैं.

विज्ञापन

इलाज के लिए बाहर आए थे इमरान

हाल ही में पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया था. कोर्ट ने चिकित्सा समिति से जांच करने के लिए कहा था, जिसमें उनके पर्सनल डॉक्टर और उनकी बहन डॉ. उजमा खान के शामिल होने की बात कही गई थी. इसके अलावा अदालत ने इमरान के परिवार के सदस्यों को सप्ताहिक मुलाकात करने की भी इजाजत दी थी. हालांकि कुछ ही घंटों में उन्हें अस्पताल से जेल में दोबारा शिफ्ट कर दिया गया था, जिसके बाद उनके समर्थक भड़क गए थे और इसे अदालत के फैसले का उल्लंघन बताया था. बहरहाल समय-समय पर इमरान के लिए दुनिया में आवाज उठती रहती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ