Pat Cummins Bold Prediction: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस ने टीम के अनुभवी लेग स्पिनर नाथन लियोन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। कमिंस के अनुसार अगर वह टेस्ट फॉर्मेट में करीब चार से पांच साल और शिरकत करने में कामयाब होते हैं तो वह पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ टेस्ट में मिली सफलता के बाद उन्होंने कहा, ‘लियोन के पास अभी चार से पांच साल हैं। मेरे हिसाब से उनके पास फिलहाल 40 से 50 मुकाबलों में खेलने का मौका है। यानी वो एक साल में करीब 10 टेस्ट मैच खेल सकते हैं।’
यह भी पढ़ें- इन 3 विदेशी खिलाड़ियों के लिए सभी टीमें कर देंगी अपनी तिजोरी खाली
कमिंस ने आगे कहा, ‘अगर वह एक टेस्ट मुकाबले में चार से पांच विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो वह आगामी सालों में 200 विकेट अपने नाम कर लेंगे। इसका मतलब है वह 700 विकेट को पार कर सकते हैं।’
वॉर्न भी लियोन के लिए कर चुके हैं भविष्यवाणी:
कमिंस से पहले लियोन के लिए पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न भी भविष्यवाणी कर चुके हैं। लियोन जब टेस्ट क्रिकेट में अपना 100वां मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरे थे, तब वॉर्न ने साल 2019 में कहा था, ‘मुझे लगता है कि उनके (लियोन) पास चांस है।’
लियोन ने पुरे किए 500 टेस्ट विकेट:
पर्थ टेस्ट में लियोन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में 500 विकेट चटकाने की खास उपलब्धि प्राप्त की थी। मौजूदा समय में वह टेस्ट फॉर्मेट में 500 विकेट चटकाने वाले आठवें गेंदबाज हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे गेंदबाज।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में पहले स्थान पर शेन वॉर्न का नाम आता है। वॉर्न ने 145 मैच खेलते हुए 273 पारियों में 25.41 की औसत से 708 विकेट चटकाए हैं। वॉर्न के बाद दूसरे स्थान पर ग्लेन मैकग्रा का नाम आता है। मैकग्रा ने 124 मुकाबलों में 563 सफलता प्राप्त की है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines