इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की कौन सी कमी पड़ सकती है टीम इंडिया पर भारी? पूर्व दिग्गज ने दी लाख टके की नसीहत

IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semifinal: जब टीम इंडिया मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल खेलेगी, तब हर किसी की नजर अभिषेक शर्मा की बैटिंग पर होगी, क्योंकि इस टूर्नामेंट में ज्यादातर मौके पर फ्लॉप साबित हुए हैं.

Abhishek Sharma Out 2

Abhishek Sharma Out

Parthiv Patel Advice For Abhishek Sharma: भारत के पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने अभिषेक शर्मा को लेकर कहा है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ ‘मेन इन ब्लू’ के टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबले में बॉल को सही टाइमिंग से मारें. उन्होंने बताया कि भारतीय ओपनर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पिछले मैच में बॉल को स्टेडियम से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे थे.

विज्ञापन

मुंबई में सुपरहिट मुकाबला

भारत गुरुवार 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा. अभिषेक शायद अपनी टीम के लिए संजू सैमसन के साथ बैटिंग ओपन करेंगे. स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘फॉलो द ब्लूज’ पर बातचीत के दौरान, पार्थिव से पूछा गया कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल से पहले अभिषेक को क्या नसीहत देंगे.

विज्ञापन

क्या करें अभिषेक?

पार्थिव पटेल ने कहा, ‘असल में कुछ नहीं. अगर मैं ड्रेसिंग रूम में होता, तो मैं अभिषेक शर्मा से कहता कि जो भी गेंद फेंकी जाए, उस पर रिएक्ट करो. हमने देखा है कि वो कितने स्किलफुल हैं, उनमें सिर्फ छक्के मारने की काबिलियत ही नहीं, बल्कि बड़े रन बनाने का टैलेंट भी है. उसे फिर से बॉल को टाइम करने की आदत डालनी होगी. मुझे लगा कोलकाता में भी वो ईडन गार्डन्स के बाहर बॉल मारने की कोशिश कर रहे थे.’

विज्ञापन

‘अटैकिंग माइंडसेट जरूरी’

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा कि वो चाहेंगे कि ये खतरनाक ओपनर अटैकिंग माइंडसेट बनाए रखे. पार्थिव ने कहा, ‘यहां इस ग्राउंड पर, बाउंस सही होगा, पेस होगी, और उन्हें ये पक्का करना होगा कि वो बॉल को टाइम करने की कोशिश करें, ताकि उसके पास बड़े शॉट लगाने के लिए एक स्टेबल बेस हो. मेरे हिसाब से, यहीं पर वह थोड़ा अपना शेप खो रहा है. इसके अलावा कुछ नहीं. मैं नहीं चाहता कि वो अपना माइंडसेट बदले. आपको बॉल की इज्जत करनी होगी, लेकिन आपको अपने माइंडसेट के साथ अटैकिंग भी रहना होगा.’

विज्ञापन

यंग ओपनर का फ्लॉप शो

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 6 पारियों में 13.33 की औसत से 80 रन बनाए हैं. उन्होंने रविवार, 1 मार्च को कोलकाता में अपने आखिरी सुपर आठ स्टेज गेम में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की 5 विकेट की जीत में 11 गेंदों में 10 रन बनाए और बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में डीप में कैच आउट हो गए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ