सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के साथ हुई चीटिंग! थर्ड अंपायर के फैसले पर भी उठे सवाल, Not Out को दिया गया Out?

SA vs NZ T20 World Cup 2026 Semifinal: अब तक बेहतरीन खेल खेल रही साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. उन्हें सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. हालांकि ऐडन मार्करम कैच आउट थे या नहीं, इसको लेकर काफी बातें हो रही थीं.

Aiden Markram Catch Out

Aiden Markram Catch Out

Aiden Markram Controversial Catch Out: बीते बुधवार 4 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद मार्को जेनसन की जबरदस्त बल्लेबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए. ऐसी पिच पर जहां रन बनाना थोड़ा मुश्किल लग रहा था, ऑफ-स्पिनर कोल मैककॉन्ची (1 ओवर में 2/9) और लेफ्ट आर्म स्पिनर रचिन रवींद्र (4 ओवर में 2/29) ने स्टार खिलाड़ियों से सजे प्रोटियाज़ के टॉप-ऑर्डर पर जमकर प्रहार किया, जिसकी वजह से वो स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन नहीं लगा पाए

विज्ञापन

मार्करम के कैच आउट होने पर सवाल

ऐडन मार्करम से बहुत उम्मीद थी, लेकिन वह 20 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए, जब रचिन रवींद्र की गेंद पर डेरिल मिचेल ने उनका कैच लपका. हालांकि मिचेल भी श्योर नहीं थे, लेकिन थर्ड अंपायर को लगा कि ये कैच क्लीन है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर मतभेद था. अगर प्रोटियाज कप्तान उस वक्त आउट नहीं होते तो शायद मैच का रुख कुछ और होता. हालांकि अंपायर का फैसला आखिरी होता है और उसे मानना ही पड़ता है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने आसानी से जीता मैच

बाद में बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने महज 12.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. ओपनर टिम शिफर्ट ने महज 33 गेंदों में 55 रन की पारी खेली. हालांकि सबसे यादगार इनिंग रही फिन एलेन की जिन्होंने पूरे मैच को एकतरफा बना दिया और प्रोटियाज टीम को संभलने का जरा भी मौका नहीं दिया. उन्होंने महज 33 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 100 रन पूरे किए. जो एक बड़ा रिकॉर्ड है, उनका साथ रचिन रवींद्र ने दिया, जिन्होंने 11 गेंदों में 13 रन बनाए. ऐलन को शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के सुहाने सफर का दुखद अंत हो गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ