हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने जड़ दिया बैक टू बैक तीसरा पचासा, KKR में लेंगे दिग्गज की जगह

Pappu Yadav Son Sarthak Ranjan: बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव अपने विवादित बयान के लिए फेमस है. अब उनके बेटे सार्थक रंजन उनका नाम रोशन कर रहे हैं. सार्थक बल्ले के साथ लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं.

विज्ञापन
Pic Credit- ANI and sarthak ranjan instagram

Pappu Yadav Son Sarthak Ranjan: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 मौजूदा समय में खेला जा रहा है. जहां पर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की कप्तानी बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन कर रहे हैं. सार्थक अच्छी कप्तानी करने के साथ ही साथ बल्ले से भी धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने डीपीएल 2026 में अर्धशतक की हैट्रिक लगा दी है. इसी के साथ उन्होंने केकेआर की टीम को मैसेज भेज दिया है कि वो स्टार खिलाड़ी की जगह ले सकते हैं. 

सार्थक रंजन ने की धमाकेदार बल्लेबाजी 

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन ने अब तक दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में 3 मैच खेले है. जहां पर उन्होंने 74.67 की औसत से 224 रन बनाए. इस दौरान बैक टू बैक 3 अर्धशतक जड़कर रंजन ने गेंदबाजों को जमकर परेशान किया है. सार्थक ने 169.70 की स्ट्राइक रेट से रन जड़े हैं. पिछले सीजन भी सार्थक ने इस टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी की थी. करियर की शुरुआत में उनके ऊपर अपने पिता का नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगा था. जिसे सार्थक ने अपने शानदार बल्लेबाजी से गलत साबित कर दिया है. सार्थक घरेलू क्रिकेट में भी दिल्ली के लिए लगातार रन बना रहे हैं. दिल्ली प्रीमियर लीग में अब सार्थक आगे भी इसी अंदाज में खेलना चाहेंगे. 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो पहुंचते ही सरफराज खान का धमाका, गॉल टेस्ट में खेलना लगभग तय!

विज्ञापन

केकेआर भी देगी डेब्यू का मौका 

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सार्थक रंजन को 30 लाख बेस प्राइज में खरीदा था. हालांकि उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पाया था. अब अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद फ्रेंचाइजी नंबर 3 के बल्लेबाज की तलाश कर रही है. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम नंबर 3 पर सार्थक रंजन को मौका दे सकती है. केकेआर के फैंस का मानना है कि पिछले सीजन भी उन्हें मौका मिलना चाहिए था. आईपीएल 2027 में टीम फैंस के इस शिकायत को दूर कर सकती है.

ये भी पढ़ें: CSK ब्रैंडन मैकुलम को बना सकती है अपना अगला हेड कोच, धोनी-गायकवाड़ लेंगे आखिरी फैसला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola