T20 WC 2026: इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय! वेस्टइंडीज के सामने ऐसी दिख सकती है भारत की प्लेइंग 11

IND vs WI: टीम इंडिया को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलना है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को इस मैच में हर हार में जीत हासिल करनी होगी. इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से 2 खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय माना जा रहा है. कैसी हो सकती है टीम की प्लेइंग 11 यहां देखें.

jacket (1) - 2026-03-01T111243.460

T20 WC 2026: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का आखिरी मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है क्योंकि जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो सीधे तौर पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ऐसे में टीम इंडिया कोलकाता के मैदान पर किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है ये जान लेना काफी अहम होगा. इस विश्व कप में भारतीय टीम मैनेजमेंट लगातार प्लेइंग 11 में बदलाव कर रहा है, तो क्या इस अहम मैच भी बदली हुई प्लेइंग 11 दिखेगी?

विज्ञापन

2 खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में जगह मुश्किल

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. सामने आई जानकारी के अनुसार वो सभी हालातों को पीछे छोड़ते हुए वो एक बार फिर से टीम इंडिया के जुड़ने वाले हैं लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग 11 में उनकी जगह बनती हुई नहीं दिख रही है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भी वो टीम का हिस्सा नहीं थे. इसी के साथ चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी इस मैच में की प्लेइंग 11 से बाहर रहना पड़ सकता है. 

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में नहीं होगा कोई बदलाव!

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना बदलाव के उतर सकते हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम सेट नजर आ रही थी. संजू के आने से टीम की बल्लेबाजी को ऊपरी क्रम में मजबूती मिली है तो वहीं नीचे हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे बिग हिटर हैं. भारतीय टीम के गेंदबाजों को वेस्टइंडीज के खिलाफ दम दिखाना होगा, खासकर से स्पिन गेंदबाजों को. वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 2 मैचों में 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन खाए हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ