IPL के अगले सीजन से पहले मुंबई इंडियंस से बाहर हो सकती है पूरी प्लेइंग-11, लिस्ट में 4-4 कप्तानों का नाम शामिल!

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रही है. टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है लेकिन इसके बाद भी टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. ऐसे में टीम 11 खिलाड़ियों को अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है.

jacket - 2026-05-21T161302.532
1 / 7

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. टीम में इस सीजन एक से बढ़कर एक बड़ा नाम शामिल है लेकिन टीम ने अब तक खेले 13 मैचों में से केवल 4 मैचों में ही जीत हासिल की है. MI की टीम टैलेंट स्काउटिंग के लिए जानी जाती है. इसी के चलते टीम ने देश को हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे कई सितारे दिए. आईपीएल 2026 खराब होने के बाद अगले सीजन से पहले टीम में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं और इन 11 खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी की जा सकती है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा और सूर्या होंगे रिलीज

रोहित शर्मा और सूर्या होंगे रिलीज2 / 7

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस की टीम रिलीज कर सकती है. सूर्या का फॉर्म लगातार समय के साथ गिरता जा रहा है तो वहीं रोहित शर्मा की फिटनेस चिंता का कारण बनी हुई है. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज कर टीम आगे बढ़ना चाहेगी.

विज्ञापन

हार्दिक और बोल्ट का आखिरी सीजन

हार्दिक और बोल्ट का आखिरी सीजन3 / 7

हार्दिक पांड्या को टीम बतौर कप्तान टीम में लाई थी लेकिन बीते 2 सीजन से टीम का माहौल और प्रदर्शन खराब रहा है. उनका प्रदर्शन भी टीम बेहद ही खराब रहा है. उनके साथ-साथ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी टीम बढ़ती उम्र और प्रदर्शन रिलीज कर सकती है.

शार्दुल ठाकुर और दीपक पर भी गिरेगी गाज

शार्दुल ठाकुर और दीपक पर भी गिरेगी गाज4 / 7

स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को भी मुंबई मैनेजमेंट बाहर का रास्ता दिखा सकती है. शार्दुल के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है और उन्हें लगातार मैचों में मौका भी नहीं मिल रहा है. दूसरी तरफ दीपक चाहर की इंजरी एक बड़ी परेशानी का कारण रहती है. 

विज्ञापन

रॉबिन मिंज और अश्विनी कुमार भी होंगे बाहर

रॉबिन मिंज और अश्विनी कुमार भी होंगे बाहर5 / 7

झारखंड के स्टार खिलाड़ी रॉबिन मिंज को टीम ने बड़ी उम्मीदों के साथ जोड़ा था लेकिन इंजरी और खराब प्रदर्शन के चलते उनको अब ज्यादा मौका नहीं मिल पाता. अश्विनी कुमार भी एक मुकाबले के बाद ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को टीम रिलीज कर सकती है. 

क्रिष भगत और मयंक मारकंडे

क्रिष भगत और मयंक मारकंडे6 / 7

तेज गेंदबाज क्रिष भगत और स्पिनर मयंक मारकंडे को भी मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट रिलीज कर सकता है. क्रिष भगत की जमकर रन लुटाए हैं तो वहीं मारकंडे को मैनेजमेंट एक सीजन के बाद ज्यादा मौका नहीं दे रहा है.

विज्ञापन

अल्लाह गजनफर

अल्लाह गजनफर7 / 7

अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज अल्लाह गजनफर को भी टीम रिलीज कर सकती है. उन्होंने टीम के लिए इस सीजन खेले 10 मैचों में 14 विकेट अपने नाम जरूर किए हैं लेकिन उन्होंने लगभग 10 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन