हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नसीम शाह पर लगा 2 करोड़ का जुर्माना, PCB ने लिया एक्शन, मरियम नवाज को ‘रानी’ बोलना पड़ा भारी

Naseem Shah Fined by PCB: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कड़ा एक्शन लिया है. उनके ऊपर पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा फाइन लगाया गया है. उन्होंने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के ऊपर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था, उसकी कार्रवाई में उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है.

विज्ञापन

Naseem Shah Fined by PCB: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह को पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज पर ट्वीट करना भारी पड़ा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है. पीसीबी की तरफ से उनके ऊपर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना ठोक दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में ये किसी भी खिलाड़ी पर लगाया गया सबसे बड़ा जुर्माना है. नसीम शाह ने मरियम नवाज को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने उन्हें ‘लॉर्ड्स की रानी’ बताया था. नसीम पाकिस्तान सुपर लीग में रावलपिंडी की टीम के लिए खेल रहे हैं और इस पोस्ट के बाद उनको हर तरफ जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा था.

8 महीने की सैलरी बराबर फाइन

नसीम शाह पर जो 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का फाइनल लगाया गया है वो उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सैलरी का एक बड़ा हिस्सा है. इसकी कीमत लगभग उनकी 8 महीने की सैलरी के बराबर आंकी जा रही है. पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के उद्घाटन समारोह के दौरान पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी और मरियम नवाज मौजूद थीं. इस दौरान की तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें मरियम को लॉर्ड्स की रानी कहा गया था. इसकी सफाई देते हुए बाद में नसीम की तरह से कहा गया था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था. पीसीबी की तरफ से इसे कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन माना गया.

पीसीबी ने जारी किया था नोटिस

नसीम शाह के इस पोस्ट के सामने आने के बाद हर तरफ उनकी जमकर आलोचना हो रही थी. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उनको इस मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. नसीम की तरफ से इसका जवाब दिया गया था. इसके बाद 30 मार्च को तीन सदस्यीय समिति ने इस मामले की सुनवाई की और उन्हें दोषी पाया गया. इसी के चलते उनके ऊपर अब 2 करोड़ के पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है. नसीम इस मामले में पहले ही अपने सोशल मीडिया सलाहकार को हटा चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- MS Dhoni के बिना आखिरी बार कब जीती थी CSK? हैरान कर देंगे पिछले 5 मैचों के आंकड़े

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola