MS Dhoni के बिना आखिरी बार कब जीती थी CSK? हैरान कर देंगे पिछले 5 मैचों के आंकड़े

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम धोनी के बिना आखिरी बार काफी लंबे समय के बाद खेलने उतरी है. चोट के चलते वो शुरुआती मैचों में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि CSK की टीम ने आखिरी बार धोनी के बिना मुकाबला कब जीता था.

jacket - 2026-03-30T203633.760
1 / 6

CSK without MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 की शुरुआत बिना महेंद्र सिंह धोनी के की है. इस साल टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले धोनी चोट के चलते 6 मैचों से बाहर हो चुके हैं. उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका लगा है. टीम लंबे समय के बाद धोनी के बिना मैदान में उतर रही है. वो आईपीएल के पहले सीजन से फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि धोनी के बिना चेन्नई की टीम आखिरी बार कब जीती थी. पिछले 5 मैचों के आंकड़े आपको हैरान कर देंगे.

विज्ञापन

साल 2019 में MI से हार

साल 2019 में MI से हार2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को धोनी के बिना आखिरी बार साल 2019 में मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. सीएसके की टीम को इस मैच में 41 रनों से करारी हार का सामना किया था. लंबे समय के बाद टीम उनके बिना ही उतरी थी. 

विज्ञापन

हैदराबाद से भी मिली थी हार

हैदराबाद से भी मिली थी हार3 / 6

साल 2019 में ही धोनी बैक में दिक्कत के चलते सनराइजर्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे और टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में टीम सुरेश रैना की कप्तानी में उतरी थी और टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

साल 2010 में RCB से मिली थी हार

साल 2010 में RCB से मिली थी हार4 / 6

साल 2010 में एम एस धोनी को कोहनी में चोट के चलते प्लेइंग 11 से बाहर रहना पड़ा था. उनकी गैरमौजूदगी में सीएसके को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. टीम को 36 रनों से हार मिली थी.

विज्ञापन

पंजाब ने भी CSK को धोया था

पंजाब ने भी CSK को धोया था5 / 6

पंजाब किंग्स की टीम ने भी धोनी के ना होने का फायदा उठाया और सीएसके को साल 2010 में हराया था. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा था. धोनी की वापसी के बाद सीएसके की टीम ने खिताब भी अपने नाम किया था.

16 साल पहले मिली थी जीत

16 साल पहले मिली थी जीत6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी के बिना साल 2010 में जीत नसीब हुई थी. टीम ने दिल्ली की टीम को 5 विकेट से धूल चटाई थी. मैथ्यू हेडन ने इस मैच में 93 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन