Moin Khan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान काफी चर्चा में चल रहे हैं. उनके मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है. उनकी जेल से रिहाई और बिगड़ती सेहत को लेकर सभी चिंतित हैं. कई दिग्गज क्रिकेटर उन्हें लेकर अपनी बात रख चुके हैं. इमरान खान के पुराने साथी भी अब उन्हें लेकर सरकार से अपील कर रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान अब इमरान के समर्थन में उतर चुके हैं. उन्होंने सरकार से बड़ी मांग करते हुए इमोशनल अपील की है.
मोईन खान ने पोस्ट किया खास वीडियो
मोईन खान ने इमरान खान की तबीयत को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान को अच्छा इलाज मिलना चाहिए. मोईन खान ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “इमरान खान इस समय आडियाला जेल में बंद हैं. उनकी सेहत काफी खराब चल रही है. मैं वहां के अधिकारियों और पाकिस्तान की सरकार से अपील करता हूं कि हमारे पूर्व कप्तान को अच्छी मेडिकल सुविधा दी जाए. पाकिस्तान के नागरिक होने के नाते उनके लिए पूरा हक बनता है. उनहें जिस चीज की जरूरत है वो प्रदान की जाए.”
ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: आज होगी टीम इंडिया की थाईलैंड से पहली टक्कर, जानें कब और कहां देखें LIVE
साथी क्रिकेटर्स को भी दिया संदेश
मोईन खान ने साथी क्रिकेटर्स से भी खास अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी को इमरान खान का सपोर्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैं अपनी साथी क्रिकेटर्स से भी अपील करता हूं कि इमरान खान के समर्थन में आवाज उठाएं. इमरान का पाकिस्तान क्रिकेट में बहुत ज्यादा योगदान है. हम सभी ने उनसे बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है.”
दिग्गजों ने किया इमरान खान का समर्थन
दुनिया के पूर्व 21 कप्तानों ने इमरान खान के लिए आवाज उठाई है और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा है. छह महीने पहले 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लेटर लिखा था. सभी ने इमरान के लिए अच्छी मेडिकल सुविधा की मांग की थी. हाल ही में 23 अगस्त को एक नया पत्र लिखा गया, जिसके बाद पूर्व कप्तानों की संख्या 21 हो गई है. भारतीय दिग्गज कपिल देव और सुनील गावस्कर भी लिस्ट में शामिल हैं. सभी ने मानवीय व्यवहार और उचित चिकित्सा देखभाल की अपील करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा. आपको बता दें इमरान खान भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं.
ये भी पढ़ें: राहुल चाहर की काउंटी चैंपियनशिप में खतरनाक गेंदबाजी, 6 विकेट लेकर टीम की कराई शानदार वापसी
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
19 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines