हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NAM Live Streaming: पाकिस्तान और नामीबिया के बीच अहम मुकाबला, कब और कहां देखें लाइव एक्शन?

PAK vs NAM ICC T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान को करो या मरो का मुकाबला खेलना है, अगर वो हारी तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. इस मैच पर अमेरिका भी नजर रखेगी, आइए जानते हैं कि भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लेटफॉर्म पर होगी.

विज्ञापन
PAK vs NAM

Pakistan Vs Namibia Live Streaming: भारत से 61 रन से बुरी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान अब बुधवार 18 फरवरी को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A में नामीबिया के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में उतरेगा. ‘मेन इन ब्लू’ से हारने के बाद अपने नेट रन रेट में भारी गिरावट के बाद, सलमान अली आगा की टीम को सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालिफाई करने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी.

यूएसए भी रखेगी मैच पर नजर

पाकिस्तानी सपोर्टर्स के अलावा अमेरिकी टीम भी सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इस मैच को ध्यान से देखेगी. अगर नामीबिया, जो पहले ही तीन हार के साथ बाहर हो चुका है, कोई सरप्राइज देता है तो यूएसए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अगले दौर में आसानी से पहुंच सकता है. अमेरिका ने साथी एसोसिएट्स नीदरलैंड्स और नामीबिया के खिलाफ 2 बड़ी जीत के साथ खुद को रेस में बनाए रखा. उनका नेट रन रेट (+0.787) पाकिस्तान (-0.403) से बेहतर है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 – ग्रुप ए का प्वॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारटाईनो रिजल्टप्वॉइंट्सनेट रन रेट
भारत3300063.050
अमेरिका4220040.788
पाकिस्तान321004-0.403
नीदरलैंड312002-1.352
नामीबिया303000-2.443

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच मुकाबवा बुधवार (18 फरवरी) को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. मैच इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के हिसाब से दोपहर 3 बजे शुरू होगा, हालांकि टॉस आधे घंटे पहले ही हो जाएगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान की मदद के लिए शुरू हुई नई कोशिश, कपिल और गावस्कर समेत 14 दिग्गजों ने पाक सरकार से अपील

मैच की लाइव स्ट्रीमिंट?

टेलीविजन की बात करें तो ये मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा, इसके अलावा वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के जरिए होगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘युवी पाजी’ के नाम पर डैडी ने रखा यंग क्रिकेटर का नाम, कौन हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के शतकवीर युवराज सामरा?

पाकिस्तान की पूरी टीम

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फ़खर जमां, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे.

विज्ञापन

नामीबिया की पूरी टीम

लौरेन स्टीनकैंप, जान फ़्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), मालन क्रूगर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो, डायलन लीचर, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट, विलेम मायबर्ग.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola