आईसीसी वनडे विश्व कप का महापर्व खत्म हो गया है। विश्व कप खत्म होने के बाद कई टीमों के लिए सीरीज का भी ऐलान हो गया है। पाकिस्तान को अगले महीने से टेस्ट सीरीज खेलना है। इसके लिए आज स्क्वाड का ऐलान किया गया है। विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम पूरी तरह से बदल गई है। पाकिस्तान ने कप्तान से लेकर कई खिलाड़ियों को भी बदल दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं पाकिस्तान की नई क्रिकेट टीम में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
शान मसूदी की कप्तानी में पहली सीरीज
पाकिस्तान को अगले महीन के 14 तारीख से टेस्ट सीरीज खेलना है। इस टेस्ट के लिए पीसीबी ने स्क्वाड का ऐलान किया है। इस स्क्वाड में 18 खिलाड़ियों के नाम का अनाउंस किया गया है। बता दें कि बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद शान मसूद की कप्तानी में यह पहली सीरीज खेली जाएगी। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सईम अयूब और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद का तीन मैचों की श्रृंखला के लिए पहली बार चयन किया गया है।
ये भी पढ़ें:- World Cup में हार के बाद बदल जाएंगे टीम इंडिया के कोच, ये 2 दिग्गज बन सकते हैं अगले Head Coach?
कई खिलाड़ियों की हुई वापसी
अयूब ने कायद-ए-आजम ट्रॉफी 2023-24 में चार मैचों में 553 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। शहजाद एक ही टूर्नामेंट में आठ मैचों में 36 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर फहीम अशरफ लगभग एक साल के अंतराल के बाद टेस्ट मैदान में वापस आ गए हैं। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के लिए सफेद रंग में खेला था। तेज गेंदबाज मीर हमजा और मोहम्मद वसीम अन्य खिलाड़ी हैं जो अपनी वापसी भी चिह्नित करते हैं।
ये भी पढ़ें:- कौन बनेगा रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी? ये पांच खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के नए कप्तान
पाकिस्तान का स्क्वाड
शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली , सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
48 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines