Pakistan vs Australia Test Match: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तानी गेंदबाज ने इस मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। पाकिस्तान ने 71 साल के इतिहास में पहली बार ये कारनामा किया है। बता दें कि पाकिस्तानी के लिए डेब्यू करने वाले गेंदबाजों ने पहली बार एक ही पारी में 8 विकेट झटका लिए हैं। यह कारनामा पाकिस्तान आज तक नहीं कर पाया था। ऑस्ट्रेलिया ने भले ही पहली पारी में 487 रन बना दिए हैं, लेकिन डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कमाल कर दिखाया है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: ‘दिल-दिल पाकिस्तान’ पर वर्ल्ड कप के बाद फिर चर्चा, माइकल वॉन ने लिए मजे
आमिर जमाल ने चटकाए 6 विकेट
पाकिस्तान के गेंदबाज आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है। आमिर जमाल ने 6 विकेट चटकाए हैं, इसके अलावा खुर्रम शहजाद ने भी दो विकेट अपने नाम कर लिए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू मैच में ही यह कमाल कर दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर ने 164 रनों की पारी खेली है। इस पारी में शतक लगाने वाले वह इकलौते बल्लेबाज बने हैं। इसके अलावा मिशेल मार्श ने भी सिर्फ 107 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली है। सिर्फ यही दो खिलाड़ी रहे जिन्होंने कुछ खास किया है, इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक तक नहीं जड़ सके थे।
ये भी पढ़ें:- IND U-19 vs BAN U-19: एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल, भारत ने बांग्लादेश को दिया 189 रनों का लक्ष्य
वार्नर की कमाल की पारी
डेविड वार्नर ने अपने रिटायरमेंट सीरीज में यह कमाल की पारी खेली है। इससे फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में कुल 487 रन बना दिया है। अब पाकिस्तान बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरा है। पाकिस्तान ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 132 रन बना लिया है। अगर पाकिस्तान को यह मैच अपनी झोली में डालना है, तो पहली पारी में 400 से अधिक रन बनाना होगा।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
26 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines