हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वर्ल्ड कप से पहले धमाकेदार अंदाज में फाइनल जीता पाकिस्तान, अंडर-19 टीम को लगातार मिली दूसरी सफलता 

PAK U19 vs ZIM U19 Final: जनवरी 15 से आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. उससे पहले सभी टीमें अपनी तैयारी कर रही हैं. पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम इस आईसीसी मेगा इवेंट की तैयारी के लिए जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के साथ मिलकर ट्राई सीरीज खेल रही थी. जिसके फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने शानदार जीत दर्ज की है.

विज्ञापन
Pakistan Under-19 Cricket Team

PAK U19 vs ZIM U19 Final: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 9 दिनों का ही समय बचा है. उससे पहले पाकिस्तान की टीम ने जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम के खिलाफ ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम ने 44.4 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 158 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया. 

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज हुए पूरी तरह से फेल

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. सिर्फ 15 रनों पर ही टीम ने 5 विकेट गंवा दिए थे. माइकल ब्लिग्नॉट ने जिसके बाद पारी को संभाला और 60 रनों की बेहद अहम पारी खेली. तातेंदा चिमु गोरो ने भी नाबाद 28 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे की टीम 158 रनों तक पहुंच सकी. पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए उमर जैब ने 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा अब्दुल सुभान ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. मोहम्मद सैयाम, दानियाल अली खान और अहमद हुसैन ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

 ये भी पढ़ें: 2026 में भी तहलका मचाने के लिए ‘खास’ तैयारी कर रहे हैं रोहित शर्मा! वायरल हुआ हिटमैन का वीडियो

विज्ञापन

फाइनल में आसानी से जीता पाकिस्तान 

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने सिर्फ 51 गेंदों में ही 114 रनों की पारी खेली. जिसमें 17 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. दूसरे सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शयान ने नाबाद 38 रनों की अहम पारी खेली. वहीं उस्मान खान ने भी नाबाद 2 रन जोड़े. जिसके कारण ही पाकिस्तान की युवा टीम ने 16.2 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस फाइनल से पहले पाकिस्तान की युवा टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में इंडिया अंडर-19 टीम को हराया था.

 ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम बनी चैंपियन, फाइनल में मणिपुर को हराकर बिहार ने खिताब किया अपने नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola