WI vs PAK: पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में बांग्लादेश का दौरा किया था जहां टीम को 2 मैचों में की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इससे पूरे क्रिकेट जगत में पाक क्रिकेट टीम की फजीहत हो रही है. टीम अब ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है. इसी बीच पाकिस्तानी की टीम के लिए अब एक और दौरे का ऐलान हो गया है. पाकिस्तान रेड बॉल सीरीज के लिए एक ऐसे देश में खेलने के लिए जाएगी जो कि मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है.
पाक टीम करेगी वेस्ट इंडीज का दौरा
वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड की तरफ से पाकिस्तान के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का ऐलान किया गया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ही सबसे फिसड्डी टीमें हैं. ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा होगी. वेस्टइंडीज की टीम अपने घरेलू सीजन की आखिरी सीरीज पाकिस्तान के साथ खेलने वाली है. सीरीज की शुरुआत 25 जुलाई से होगी तो वहीं दूसरा मुकाबला 2-6 अगस्त तक खेला जाएगा.
| मैच | तारीख | वेन्यू |
|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 25-29 जुलाई | ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी, त्रिनिदाद एंड टोबैगो |
| दूसरा टेस्ट | 2-6 अगस्त | क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद एंड टोबैगो |
वेस्टइंडीज के होम सीजन का हुआ ऐलान
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने से पहले वेस्टइंडीज की टीम श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के साथ सीरीज खेलेगी. ये दोनों ही टीमें वेस्टइंडीज का दौरा करेंगी. श्रीलंका के साथ टीम पहले 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी तो वहीं इसके बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे की शुरुआत 3 जून से होगी तो वहीं दौरे का आखिरी मुकाबला 3-7 जुलाई तक खेला जाएगा.
| मैच | तारीख | वेन्यू |
|---|---|---|
| पहला वनडे | 3 जून | सबीना पार्क, जमैका |
| दूसरा वनडे | 6 जून | सबीना पार्क, जमैका |
| तीसरा वनडे | 8 जून | सबीना पार्क, जमैका |
| पहला टी20 इंटरनेशनल | 11 जून | सबीना पार्क, जमैका |
| दूसरा टी20 इंटरनेशनल | 13 जून | सबीना पार्क, जमैका |
| तीसरा टी20 इंटरनेशनल | 14 जून | सबीना पार्क, जमैका |
| पहला टेस्ट | 25-29 जून | सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ और बारबुडा |
| दूसरा टेस्ट | 3-7 जुलाई | सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ और बारबुडा |
इसके बाद ब्लैक कैप्स यानी न्यूजीलैंड की टीम कैरेबियाई दौरे पर पहुंचेगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. 11 जुलाई को सीरीज की शुरुआत होगी तो वहीं 21 जुलाई को आखिरी वनडे मुकाबला खेला जाएगा.
ये भी पढ़िए- GT vs RR: बिना Qualifier 2 खेले फाइनल में पहुंच सकती है गुजरात टाइटंस, इस समीकरण ने उड़ाए राजस्थान के होश!
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
21 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
54 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines