GT vs RR: बिना Qualifier 2 खेले फाइनल में पहुंच सकती है गुजरात टाइटंस, इस समीकरण ने उड़ाए राजस्थान के होश!

GT vs RR: गुजरात टाइटंस की टीम बिना क्वालीफायर का मैच खेले भी आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है. 29 मई को होने वाले इस मुकाबले से पहले एक ऐसा समीकरण बनता हुआ नजर आ रहा है जिसने राजस्थान रॉयल्स के खेमे की नींद उड़ा दी है. पढ़िए पूरी खबर

jacket - 2026-05-28T163641.042

GT vs RR: आईपीएल 2026 का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ पहुंच चुका है. टूर्नामेंट में अगला मुकाबला क्वालीफायर 2 का है जो कि गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. 31 मई को आरसीबी से उस टीम का सामना होगा और टाइटल के लिए मैच खेला जाएगा. सामने आ रही जानकारी के अनुसार एक समीकरण ऐसा बन रहा है जो की राजस्थान रॉयल्स के सपनों पर पानी फेर सकता है. गुजरात की टीम क्वालीफायर 2 का मैच खेले बिना ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको भी समझाते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते रद्द हो सकता है मैच

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच का ये अहम मुकाबला 29 मई को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Mullanpur New Chandigarh) में खेला जाएगा. मैच के दिन न्यू चंडीगढ़ में बारिश की संभावना बन रही है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस मैच में खराब मौसम का असर दिख सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 29 मई को भारी वर्षा का पूर्वानुमान है.

गुजरात टाइटंस को मिल जाएगा फाइनल का टिकट

बारिश और खराब मौसम के चलते अगर मैच रद्द होता है तो आईपीएल के नियमों के अनुसार गुजरात टाइटंस को फाइनल में एंट्री मिल जाएगी. बीसीसीआई की तरफ से फाइनल के अलावा किसी और प्लेऑफ के मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐस में अगर मैच रद्द होता है तो पॉइंट्स टेबल में ज्यादा अंक वाली टीम को फाइनल में जगह मिलेगा. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की बल्ले-बल्ले हो जाएगी.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस की टीम लीग स्टेज में खेले 14 मैचों में से 9 मैचों में जीत हासिल की थी और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की की थी. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 14 मैचों में 8 मैच जीते थे और 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई थी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ