हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पाकिस्तान टीम में मेरी जगह...,' सरफराज के बेटे की लेग स्पिन देख शादाब खान को लगा डर!

विज्ञापन
sarfaraz ahmed son shadab khan

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद इन दिनों कायदे आजम ट्रॉफी में कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। सिंध के लिए खेलते हुए उन्होंने नॉर्दन के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। इस दौरान एक खूबसूरत नजारा सामने आया। मैच के बीच में सरफराज के बेटे अब्दुल्ला की स्पिन गेंदबाजी ने महफिल लूट ली है।

अब्दुल्ला पिता सरफराज को शानदार लेग स्पिन डालते नजर आ रहे हैं। अब्दुल्ला की इस गेंदबाजी पर पाकिस्तान के उप कप्तान शादाब खान समेत कई क्रिकेटर्स ने कमेंट किया है। पांच साल के अब्दुल्ला को नेशनल स्टेडियम में अपने पिता सरफराज अहमद को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। जहां वह शादाब के एक्शन की नकल कर रहा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने शादाब का जिक्र किया और इसे चेक करने के लिए कहा।

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: पुराने बल्ले से नहीं बने रन, इंग्लैंड के खिलाफ इस नए हथियार से कहर बरपाएंगे बाबर आजम

विज्ञापन

 

अब वो पाकिस्तानी टीम में मेरी जगह लेंगे

शादाब ने अपने पूर्व कप्तान को जवाब देते हुए लिखा, ‘अब्दुल्ला ने पहले सैफी भाई के दिल में मेरी जगह ली, अब वो पाकिस्तानी टीम में मेरी जगह लेंगे।’ शादाब के रिएक्शन पर सरफराज ने जवाब में लिखा कि ऐसा नहीं होगा, आप और अब्दुल्ला दोनों दिल में साथ आए थे और हमेशा रहेंगे।

अभी पढ़ें – Qatar World Cup: फुटबॉल के जुनूनी फैंस के लिए बुरी खबर, स्टेडियमों में बीयर की ब्रिकी पर लगा बैन

विज्ञापन

 

शादाब ने सरफराज के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए और उन्हें हर चीज के लिए धन्यवाद देते हुए बातचीत का अंत किया। पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स का कहना है कि अब्दुल्ला बड़े होकर पाकिस्तान टीम में जगह बनाएंगे। उसके पिता इसके लिए तैयार कर रहे हैं।

सालभर से इंटरनेशनल क्रिकेट से गायब

सरफराज ने लगभग एक साल से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। उनका आखिरी टी 20 बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर 2021 में था। जबकि आखिरी वनडे 7 अप्रैल 2021 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। हालांकि अब वह घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola