Players Left Out Pakistan Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वाड का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है. 7 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम पर सभी की नजर थी. सलमान अली आगा की कप्तानी में टीम वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने वाली है. बता दें कि बाबर आजम अभी भी टीम का हिस्सा हैं. शाहीन शाह अफरीदी की फिटनेस पर सवाल था लेकिन उन्हें भी स्क्वाड में जगह मिल चुकी है. हालांकि, पाकिस्तान ने कुछ बड़े ब्लंडर कर दिए हैं और वर्ल्ड कप के स्क्वाड में तीन बड़े मैच विनर्स को जगह नहीं देकर सभी को चौंकाया है.
पाकिस्तान का 15 सदस्यी स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक.
किन प्लेयर्स को बाहर करना बड़ी गलती?
1. हारिस रऊफ
हारिस रऊफ पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान के सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं. वो टी20 स्क्वाड का अहम हिस्सा रहे हैं और वर्ल्ड कप 2026 में उनका खेलना तय नजर आ रहा था. हालांकि, पाकिस्तान ने अपने फाइनल स्क्वाड में उन्हें जगह नहीं देकर सभी को हैरानी में डाल दिया. रऊफ अभी अच्छी फॉर्म में थे और उन्होंने BBL के अपने आखिरी दो मैचों मे कुल 5 विकेट झटके थे. उनकी फॉर्म पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में मदद कर सकती थी लेकिन उनसे बड़ा ब्लंडर हो गया.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले टीम इंडिया को धोनी के करीबी से मिली ‘वॉर्निंग’, इस खिलाड़ी को बाहर करना पड़ेगा भारी!
2. मोहम्मद वसीम
मोहम्मद वसीम पाकिस्तान की टी20 स्क्वाड का अहम हिस्सा थे और श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में हुई सीरीज में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था. उन्हें दो मैच खेलने का मौका मिल था, जहां उन्होंने कुल 5 विकेट अपने नाम किए थे. लग रहा था कि उन्हें स्क्वाड मे जगह मिल जाएगी. खैर, सिलेक्टर्स ने उन्हें फाइनल स्क्वाड में जगह नहीं दी.
3. मोहम्मद रिजवान
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं. बल्लेबाजी क्रम में बाबर आजम और फखर जमान को छोड़कर सभी नए खिलाड़ी हैं. टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ये उनके लिए दिक्कत बन सकती है. उनके पास अनुभवी मोहम्मद रिजवान को फाइनल स्क्वाड में शामिल करने का मौका था लेकिन उन्होंने ब्लंडर कर दिया.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, सुपरस्टार खिलाड़ी को किया बाहर
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
36 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 7वां विकेट गिरा, तिलक वर्मा अजीबोगरीब तरीके से हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines