PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने 110 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने भी अपना जलवा दिखाया। राशिद ने शानदार बॉलिंग की।
राशिद ने करन को किया बोल्ड
राशिद खान मैच में छाए रहे। उन्होंने इंग्लैंड के टॉम करन को क्लीन बोल्ड कर दिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राशिद खान ने गुगली डाली, जिस पर टॉम करन बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन जैसे ही राशिद खान की गुगली पर करन ने बल्ला घुमाया तो गेंद सीधी स्टंप से टकराई और करन को वापस लौटना पड़ा।
और पढ़िए – ना Star Sports ना Hotstar…सिर्फ यहां लाइव देख पाएंगे विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच
https://twitter.com/thePSLt20/status/1630254056026300421?s=20
राशिद ने लिए दो विकेट
मैच में राशिद ने बल्ले के बाद बॉलिंग से भी कमाल दिखाया। उन्होंने मैच में तीन ओवर बॉलिंग की। इस दौरान राशिद खान ने 3 ओवर में 8 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। जिससे उनकी यह टीम आसानी से यह मुकाबला जीत गई।
और पढ़िए – रोहित शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 45 रन बनाते ही हो जाएगा कमाल
लाहौर की शानदार जीत
लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच हुए मुकाबले में लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का स्कोर बनाया, लेकिन जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद की टीम 13.5 ओवर में 90 रन बनाकर आउल आउट हो गई। इस तरह लाहौर ने यह मुकाबला 110 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
5 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines