हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे, बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

PAK vs SL: टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था. जिसे अब पाकिस्तान के नए टी-20 कप्तान साहिबजादा फरहान ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लगातार 3 मैचों में फरहान ने अहम पारी खेली है.

विज्ञापन
Abhishek Sharma को Sahibzada Farhan ने छोड़ा पीछे (Pic Credit- ANI)

PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हाल में ही टी-20 सीरीज खेली गई. जहां पर पाकिस्तान के नए कप्तान साहिबजादा फरहान ने बहुत ही कमाल की पारी खेली है. तीनों ही मुकाबले में फरहान ने बड़ी पारियां खेली है. जिसके कारण ही उन्होंने अपनी टीम को 2-1 से सीरीज भी जिताया. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने टीम इंडिया के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फरहान फुलटाइम कप्तान बनने के बाद और भी अच्छा खेल रहे हैं. 

साहिबजादा फरहान ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

श्रीलंका के खिलाफ खेले 3 मैचों में पाकिस्तान के नए कप्तान साहिबजादा फरहान ने 89, 73 और 76 रनों की पारी बैक टू बैक खेली. जिसके कारण ही इस 3 मैचों की सीरीज में फरहान ने 238 रन बना दिए. 3 मैचों की टी-20 सीरीज में ये किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज था. अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों में 229 रनों की पारी खेली थी. 

फरहान और अभिषेक दोनों ही सलामी बल्लेबाज है. दोनों ही खिलाड़ियों ने ये कारनामा साल 2026 में ही किया है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड  के कॉलिन मुनरो नजर आ रहे हैं. मुनरो ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017-18 में 3 मैचों की सीरीज में 223 रनों की पारी खेली थी. लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद डेविड वॉर्नर ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ 217 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों में 204 रन बनाए थे.  

विज्ञापन

बतौर कप्तान भी साहिबजादा फरहान ने किया कमाल 

एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान की टीम ने साहिबजादा फरहान को अपना कप्तान बनाया था. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन सिल्वर मेडल जीता था. जिसके कारण ही उन्हें फुल टाइम टी-20 कप्तान बना दिया गया है. इसी के साथ पाकिस्तान की टीम ने पहले 2 मुकाबले में आसानी से जीत दर्ज किया. जिसके बाद तीसरे मुकाबले में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी आजमाया. जहां पर टीम को हार मिली.

ये भी पढ़ें: ‘वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया…’, टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत, बताई गौतम गंभीर और मैनेजमेंट की सबसे बड़ी गलती

विज्ञापन

कप्तान के तौर पर साहिबजादा ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनसे अब उम्मीदें बढ़ गई हैं. अगर इसी अंदाज में साहिबजादा फरहान बल्ले से प्रदर्शन करते रहे, तो उन्हें जल्द ही वनडे टीम की भी कमान सौंपी जा सकती है. पाकिस्तान की टीम फिलहाल हर फॉर्मेट में ही बड़े बदलाव कर रही है. जिसके कारण ही लीडरशिप में भी बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें: ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola