Pakistan Players Salary: पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत पहुंच चुकी है। टीम का पहला वार्मअप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में शुक्रवार को होगा। इससे पहले पाकिस्तान टीम को दोहरी खुशी मिली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उनकी सैलरी में इजाफा किया है। पीसीबी की ओर से सैलरी बढ़ाने के बाद खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। आइए जानते हैं कि अब उन्हें कितना पैसा मिलेगा…
बाबर, शाहीन, रिजवान को हर महीने 45 लाख रुपये मिलेंगे
पीसीबी ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान के मंथली रिटेनर में 202% की बढ़ोतरी की है। ये तीन खिलाड़ी A-कैटेगरी में शामिल हैं। समझौते के अनुसार, खिलाड़ियों को चार श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें कप्तान बाबर, रिजवान और अफरीदी शीर्ष पर हैं। इन खिलाड़ियों को हर महीने 45 लाख पाकिस्तानी रुपये मिलने की उम्मीद है। यह पिछले साल की तुलना में चार गुना से ज्यादा है।
बी-कैटेगरी के खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये
फखर जमां, हारिस रऊफ, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह और शादाब खान को 30 लाख रुपये की सैलरी के साथ B-कैटेगरी में रखा गया है। जबकि इमाद वसीम और अब्दुल्ला शफीक 15 लाख रुपये के साथ C-कैटेगरी में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Pakistan Cricket Team: बस ड्राइवर का बन गया दिन, हैदराबाद पहुंचते ही इमाम-उल-हक ने मिलाया हाथ, Video Viral
डी-कैटेगरी के प्लेयर्स को मिलेंगे हर महीने 7.5 लाख रुपये
वहीं आखिरी श्रेणी की बात करें तो D-कैटेगरी में फहीम अशरफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, सईम अयूब, आगा सलमान, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहनवाज दहानी, शान मसूद, उसामा मीर और जमान खान शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों को हर महीने 7.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। पीसीबी ने कहा कि खिलाड़ियों की मैच फीस में टेस्ट के लिए 50%, वनडे के लिए 25% और टी-20 मैचों के लिए 12.5% की बढ़ोतरी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: किस होटल में ठहरी है पाकिस्तान की टीम? खिलाड़ियों के लिए क्या-क्या है फैसिलिटी, देखें वीडियो
25 क्रिकेटर शामिल
इसके अलावा बोर्ड ने खिलाड़ियों को प्रत्येक सीजन में दो विदेशी लीगों में भाग लेने की छूट दी है। कहा जा रहा है कि सैलरी पर समझौता पीसीबी और खिलाड़ियों के बीच चले 4 महीने के गतिरोध के बाद हुआ है। पहली बार उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से मिलने वाले पैसे का हिस्सा मिलेगा। बोर्ड के बयान के अनुसार, “पीसीबी ने अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ 3 साल के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पर सफलतापूर्वक बातचीत की है। यह 1 जुलाई 2023 से 30 जून 2026 तक चलेगा। इसमें 25 क्रिकेटर शामिल रहेंगे।”
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines