Pakistan Origin Players Visa Issue: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. बांग्लादेश टीम ने जहां भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया है, वहीं पाकिस्तानी मूल के कुछ USA प्लेयर्स ये आरोप लगा रहे हैं कि भारत ने उन्हें वीजा देने से मना कर दिया. इसी से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी. अब वीजा विवाद को लेकर सच्चाई सामने आ गई है और पता चल रहा है कि पाकिस्तानी मूल के प्लेयर झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.
वीजा को लेकर हुआ विवाद
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के प्लेयर श्रीलंका में हैं और वो फरवरी में शुरू हो रहे इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं. USA के मैच भारत में होने वाले हैं. टीम में पाकिस्तानी मूल के 4 USA प्लेयर अली खान, शायन जहांगीर, मोहम्मद मोहसिन और ईशान आदिल हैं, जो अपना वीजा क्लियर होने का इंतजार कर रहे हैं. कुछ समय पहले अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भारत ने उनका वीजा अस्वीकार किया है. इसके बाद विवाद खड़ा हो रहा था.
क्या है वीजा विवाद की सच्चाई?
क्रिकबज ने ICC सोर्स से बात की, जिसने वीजा कॉन्ट्रोवर्सी पर सफाई देते हुए कहा, ‘श्रीलंका में मौजूदा भारतीय एम्बेसी में उन्हें बुलाया गया. उन्होंने ICC के नियमों के आधार पर कागजी कार्यवाही पूरी कर ली. उसी बीच प्लेयर्स को बोला गया कि वीजा नहीं हो पाएंगे. बाद में USA मैनेजमेंट को भारतीय एम्बेसी से कॉल आया कि कुछ जरुरी जानकारी उन्हें मिल गई है और विदेश मंत्रालय के जवाब का इंतजार किया जा रहा है. एक बार ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो फिर उन्हें आगे की प्रोसेस के लिए बुलाया जाएगा.’
रिपोर्ट में क्लियर किया गया कि वीजा रद्द नहीं किया गया है, जबकि अभी ये रिव्यू में है. पहले भी पाकिस्तानी मूल के विदेशी प्लेयर्स जैसे मोईन अली, शोएब बशीर और उस्मान ख्वाजा को भारत आने से पहले इस प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ा है. बता दें कि ये प्रोसेस USA, कनाडा, ओमान और इटली टीम पर भी लागू होती है, जिनमें भी पाकिस्तानी मूल के प्लेयर्स हैं
ये भी पढ़ें:- ‘मेरा दिल टूट गया…’, T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया से बाहर होने पर जितेश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
54 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines