Pakistan Openers Flop Show: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. पाकिस्तान सीरीज में पहले ही दो मैच हार चुका था और उम्मीद थी कि एजबेस्टन में बाबर आजम की अगुवाई वाली यह टीम कुछ कमाल करके दिखाएगी. हालांकि, तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान का हाल बेहाल है और अब उनके ओपनर्स के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. पाक टीम के सलामी बल्लेबाज एक भी बार डबल डिजिट में पार्टनरशिप नहीं कर पाए.
पाकिस्तान के ओपनर्स ने कराई बेइज्जती
टेस्ट क्रिकेट में अगर किसी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना है, तो उनके ओपनर्स के लिए अच्छी शुरुआत देना काफी अहम बन जाता है. इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के ओपनर्स डबल डिजिट के स्कोर में साझेदारी नहीं बना पाए. पाकिस्तान के ओपनर्स ने तीन मैचों की छह पारियों में एक भी बार 10 रन का आंकड़ा पार नहीं किया.
लीड्स में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट खेला गया. इस मैच की दोनों परियों में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान आवैस और इमाम-उल-हक की साझेदारी 0 रन की रही. दूसरे टेस्ट में शान मसूद और अजान आवैस ने ओपनिंग की. यह दोनों भी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए. पहली पारी में उनके बीच 5 रन और दूसरी पारी में 7 रन की पार्टनरशिप हुई.
तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान का कुछ ऐसा ही हाल रहा और उन्होंने फिर ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला. इस बार सैम अय्यूब और अजान आवैस ओपनिंग करने आए. पहली पारी में उनके बीच 8 रन की साझेदारी हुई और दूसरी पारी में उनकी पार्टनरशिप 0 रन की रही. तीन मैचों में एक भी बार ओपनर्स बड़ी शुरुआत नहीं दिला पाए, जो अपने आप में एक शर्मनाक बात है.
पाकिस्तान की ओपनिंग पार्टनरशिप
- पहला टेस्ट: 0 रन, 0 रन
- दूसरा टेस्ट: 5 रन, 7 रन
- तीसरा टेस्ट: 8 रन, 0 रन
ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup 2026: क्या फाइनल में फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? आज तस्वीर होगी साफ
268 रनों से पीछे है पाकिस्तान
एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान पहली पारी में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गया. सऊद शकील ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. उन्हें छोड़ कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 453 रन बना डाले. इंग्लैंड के पास 320 रन की बड़ी बढ़त थी. दूसरे दिन के समापन तक पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए हैं. अभी पाक टीम 268 रन पीछे हैं और मैच में उनकी वापसी बेहद मुश्किल नजर आ रही है. लग रहा है कि तीसरे दिन ही इंग्लैंड का गेंदबाजी अटैक पाकिस्तान को ऑलआउट करके मैच खत्म कर देगा और 3-0 से मेजबान टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, कोच मोर्ने मोर्केल के भारत आने में देरी, गेंदबाजों को होगा नुकसान?
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
36 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines