हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI World Cup: भारतीय सरजमीं पर पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड, क्या 36 साल का इंतजार खत्म कर पाएगी बाबर सेना?

विज्ञापन

Pakistan ODI World Cup record in India: पाकिस्तान क्रिकेट टीम शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। पाकिस्तान की टीम 7 साल बाद भारत में कोई मैच खेलने वाली है। ऐसे में टीम जीत के साथ इसकी शुरुआत करना चाहेगी। अगर बाबर की कप्तानी में टीम विजय हासिल कर लेती है तो इतिहास रच देगी।

दरअसल पाकिस्तान की टीम का भारतीय सरजमीं पर विश्वकप का रिकॉर्ड बेहद शर्मनाक है। टीम अभी तक भारत में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। भारत में पहला वर्ल्ड कप मैच 36 साल पहले 1987 में खेला गया था, जिसमें भारत के साथ पाकिस्तान संयुक्त मेजबान था। उस साल पाकिस्तान ने अपने सभी मैच अपने घर पर खेले थे। 1996 में पहली बार पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप का मैच भारत में खेला था।

पाकिस्तान को सभी मुकाबलों में मिली हार

1996 में भारत में खेले गए पहले विश्वकप मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 2011 में भी ये ही कहानी जारी रही जब विश्वकप के क्वार्टरफाइनल में भारत ने ही पाकिस्तान को हरा दिया था। ऐसे में अगर आज नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान जीत जाती है तो 36 साल में पहली बार ये कारनामा होगा।

विज्ञापन

वनडे विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम: इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी , सऊद शकील, आगा सलमान, उसामा मीर, अब्दुल्ला शफीक।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola